Bihar

बिहार में बारिश की कमी से सूखे के हालात, सीएम नीतीश आज करेंगे हवाई सर्वे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूखे का जायजा लेने के लिए शनिवार को एरियल सर्वे करेंगे। वे आला अधिकारियों के साथ सूखा प्रभावित जिलों की स्थिति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पटना हवाई अड्डे के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार के 5 जिलों में जहां धान एवं खरीफ की फसल की कम बुवाई हुई है, उसको लेकर हम बेहद गंभीर हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एरियल सर्वे में जहां भी 80 प्रतिशत से कम रोपनी हुई है वहां का जायजा लेंगे। एक-एक चीज को देखेंगे। इस संबंध में अधिकारियों को आज ही निर्देश दे दिया गया है। हालांकि, अभी तो रोपनी हो ही रही है। अभी 90 प्रतिशत से अधिक रोपनी हो चुकी है। लेकिन कई जगहों पर परेशानी है। वहां कम बुवाई हुई है। हम वहां की हालात का जायजा लेंगे। फिर आगे की कार्रवाई होगी।

दरअसल, मॉनसून की बेरुखी और बारिश की कमी की वजह से पांच जिलों नवादा, गया, जमुई, औरंगाबाद और शेखपुरा में धान की 80 फीसदी से कम बुवाई हुई है। इसमें भी नवादा और जमुई की स्थिति बेहद खराब है। सीएम नीतीश शनिवार को इन जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके अलावा वे अन्य स्थानों का भी एरियल सर्वे कर जानकारी लेंगे।

किसानों को मिल सकती है राहत

सीएम नीतीश एरियल सर्वे के बाद विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इसके बाद सरकार सूखा प्रभावित किसानों को राहत के लिए कुछ ऐलान कर सकती है। आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

5 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

15 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

16 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

16 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

17 घंटे ago