Bihar

बिहार के सभी मुखिया आज से 16 दिनों की हड़ताल पर, MLA-MLC से भी मांगा समर्थन

बिहार भर के पंचायतों के मुखिया बुधवार से 31 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। 16 दिनों के लिए राज्यभर के मुखिया सरकारी कार्य का बहिष्कार करेंगे। बिहार के मुखियाओं की मुख्य मांग उनके वेतन भत्ते में बढ़ोतरी, उनकी सुरक्षा है। इसके साथ ही कई और भी मांगे हैं।

बिहार भर के मुखिया अपने 16 दिन के हड़ताल में 22 अगस्त को प्रखंड स्तर पर और 29 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्राम पंचायतों के मुखिया नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार दोनों के खिलाफ हड़ताल कर रही है। यह हड़ताल बिहार मुखिया महासंघ के नेतृत्व में आज से किया जा रहा है।

बिहार मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि हड़ताल की शुरुआत में सभी मुखिया सरकारी कार्यों का बहिष्कार करेंगे। अगर फिर भी सरकार नहीं मानती है तो वह धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी।

बिहार भर के पंचायतों के मुखिया की मांग

महासंघ के अध्यक्ष ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि केंद्र और राज्य सरकार पंचायतों के अधिकारों पर हनन कर रही है। मुखिया से उनका हक छीना जा रहा है। न तो उनके अनुसार काम हो रहा है और न ही उनकी सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है। मुखिया को हथियार का लाइसेंस भी नहीं मिल पा रहा है। हमारी मांग है कि पंचायत जनप्रतिनिधियों के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी की जाए।

अनुशंसा पर मिलने वाली राशि मुहैया की जाए। मुखिया की सुरक्षा की गारंटी दी जाए, उन्हें हथियारों का लाइसेंस दिया जाए। आपराधिक घटनाओं में जनप्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को 50 लाख रुपए का मुआवजा मिले। मनरेगा में पंचायतों को भुगतान का अधिकार वापस मिले। नल-जल योजना का संचालन पीएचईडी की जगह पंचायतों को दिया जाए। यह मांगे केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से है। अगर सरकारें हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम आगे आंदोलन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…

3 घंटे ago

स्कूल कैंपस में 15 वर्षीय छात्र को चपरासी ने मारपीट कर किया ज’ख्मी, छात्र के साथ गंदा काम करने की कोशिश कर रहा था चपरासी

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…

3 घंटे ago

6 किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटा, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में ट्रेन रोकने से यात्री परेशान

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…

4 घंटे ago

SDO से वार्ता के बाद ट्रक मालिकों ने समाप्त की हड़ताल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…

12 घंटे ago