Bihar

‘बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर’ थाना प्रभारी की हत्या को लेकर संजय जायसवाल का नीतीश पर करारा अटैक

बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaisawal) ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर हो गई है। समस्तीपुर में पशु तस्करों ने जिस तरह से थाना प्रभारी की हत्या की, इसी पर उन्होंने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि बिहार में गौ-तस्करों के खिलाफ कोई भी बोलेगा, चाहे वह पुलिस अधिकारी हो या कोई व्यक्ति उसका शव ही नजर आएगा।

संजय जायसवाल ने उठाए कई सवाल

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि बेतिया में 15 अगस्त को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों के साथ पाकिस्तान का झंडा लहराया गया। उसका जिन छात्रों ने विरोध किया अब उनको ही सरकार जेल भेजने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से रामनवमी के दिन महावीरी झंडा बदलने की परंपरा है। उसी तरह से चंपारण में नागपंचमी के दिन झंडा बदलने की परंपरा रही है। लेकिन, बेतिया के लालसरैया में अगर कोई भी व्यक्ति महावीरी झंडा खरीदकर घर जाते दिख रहा, तो उसकी गिरफ्तारी हो जा रही है।

देश की जनता पीएम मोदी के साथ- संजय जायसवाल

इस दौरान बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि 2024 में विपक्ष जो भी कर ले, लेकिन देश की जनता पीएम मोदी के साथ है और वही आएंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी बचने के लिए एक-दूसरे के साथ आ रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर भी संजय जायसवाल ने कमेंट किया। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार जिससे मिलना हो मिलें लेकिन किसी का विश्वास उन पर अब नहीं रहा है।

इसी दौरान बीजेपी नेता कहा कि बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर होती जा रही है। समस्तीपुर में एसएचओ नंदकिशोर यादव के हत्या को लेकर बीजेपी सांसद ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। बेतिया से सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि मेरे क्षेत्र में 15 अगस्त के दिन पाकिस्तान जिंदाबाद के साथ झंडा लगाया गया। वहीं विपक्षी एकता I.N.D.I.A. पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

1 घंटा ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago