Bihar

बिहार में बेरोजगारों के ‘महाकुंभ’ का आज आखिरी दिन, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

बिहार में जारी शिक्षक बहाली परीक्षा का शनिवार को आखिरी दिन है। 26 अगस्त को पहली पाली में माध्यमिक और दूसरी में उच्च माध्यमिक के अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। दोनों पालियों को मिलाकर कुल एक लाख अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शनिवार को भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। शिक्षक बहाली परीक्षा की वजह से बीते तीन दिनों से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। रेलवे को भी संचालन में परेशानी हो रही है।

शनिवार को चार प्रमंडलों में ही परीक्षा होगी। इसमें पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया प्रमंडल शामिल हैं। अभ्यर्थी कम होने की वजह से आज परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बीते दो दिनों के मुकाबले कम होंगी। शुक्रवार को सर्वाधिक 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था।

शिक्षक अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शनिवार को भी कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस बाबत पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह ट्रेनें समस्तीपुर, दानापुर, सोनपुर मंडल के सासाराम-आरा , गया-पटना , गया-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच चलेंगी।

गया-पं.दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड 

परीक्षा स्पेशल-1, 26 अगस्त को गया से दोपहर 3 बजे खुलकर रात 8 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल-2, गया से शाम 6.45 बजे खुलकर रात 11.45 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी।

गया-पटना रूट

गया-पटना 26 अगस्त को 03276 गया-पटना स्पेशल 12.45 बजे की बजाय दोपहर एक बजे खुलेगी।
03214 गया-पटना स्पेशल दोपहर 1.45 बजे के बदले 2.45 बजे खुलेगी।
03274 गया-पटना स्पेशल शाम 6 बजे की जगह साढ़े 6 बजे खुलेगी।
03354 गया-पटना स्पेशल शाम 6.45 बजे की बजाए शाम 7 बजे खुलेगी।

सासाराम -आरा

सासाराम-आरा 03674 सासाराम-आरा स्पेशल शाम 6 बजे खुलेगी।
13250 भभुआ रोड-पटना एक्सप्रेस भभुआ रोड से प्रस्थान कर सासाराम से यह ट्रेन दोपहर 1 बजे खुलेगी।

मुजफ्फरपुर रेलखंड 

सोनपुर परीक्षा स्पेशल-1, मुजफ्फरपुर से शाम 7.30 बजे खुलकर रात 11 बजे बेतिया पहुंचेगी।
परीक्षा स्पेशल-2, शाम 6.30 बजे मुजफ्फरपुर से पटना के लिए चलेगी।
05265 दरभंगा-पाटलिपुत्र स्पेशल दरभंगा से 120 मिनट की विलंब से खुलेगी और मुजफ्फरपुर से यह शाम 4.50 बजे की बजाए शाम 7 बजे पाटलिपुत्र के लिए खुलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

4 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago