Samastipur

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार से सरसों की आपूर्ति कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 3 लाख 8 हजार 499 रुपये की ठगी कर ली. मामले में पीड़ित की शिकायत पर हसनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस साइबर ठगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है.

पीड़ित मोहन कुमार ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालित करते हैं, जबकि उनकी पत्नी खाद्य तेल उत्पादन से जुड़े लघु उद्योग का संचालन करती हैं. व्यवसाय के लिए सरसों खरीदने के दौरान उनकी ऑनलाइन माध्यम से एक व्यक्ति से बातचीत हुई. आरोपी ने 25 क्विंटल सरसों मात्र 1 लाख 62 हजार 500 रुपये में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया.

जीएसटी और ट्रांसपोर्ट शुल्क के नाम पर भी वसूले रुपये

आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों में किस्तों में भुगतान कराया. इसके अलावा जीएसटी चालान, ट्रांसपोर्ट और अन्य शुल्क के नाम पर भी अतिरिक्त रकम जमा कराई गई. इस तरह पीड़ित से कुल 3 लाख 8 हजार 499 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए. पीड़ित के अनुसार पूरी राशि मिलने के बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया. ठगी का एहसास होने पर उन्होंने हसनपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और साइबर अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

1 घंटा ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

1 घंटा ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

16 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

17 घंटे ago