Bihar

‘जाति आधारित गणना में बेनकाब हुई भाजपा और केंद्र सरकार’, क्‍यों कही मंत्री विजय चौधरी ने यह बात?

बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि जाति आधारित गणना के मामले में भाजपा और केंद्र सरकार की स्थिति हास्यास्पद हो गई है। वह बेनकाब भी हुई है।

पहले तो भाजपा ने अपने लोगों को उकसा कर लोकहित याचिकाओं के माध्यम से अदालती पेंच फंसाने की कोशिश की। बिहार सरकार की मुस्तैदी के कारण इनकी दाल नहीं गली।

केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल को भेजा

लोकहित याचिकाओं की असफलता देख सोमवार को केन्द्र सरकार स्वयं सीधे सॉलिसिटर जनरल के माध्यम से इस मामले में कूद पड़ी। दुखद पक्ष यह है कि केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को कहा कि इस मामले पक्ष या विपक्ष में नहीं है।

धूम-धड़ाके से चलने वाली केन्द्र सरकार की अनिर्णय एवं असहाय स्थिति ही बहुत कुछ बता रही है। हालांकि, इसका मूल उद्देश्य इस गणना को किसी भी तरह से बाधित करना ही है।

उन्होंने कहा कि पिछले कई महीने से पटना उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के बीच विभिन्न कानूनी मुद्दों पर इस मामले की सुनवाई चल रही थी, उस समय केंद्र सरकार चुप बैठी हुई थी, परन्तु अब उच्चतम न्यायालय में मामले की सुनवाई पूरी होने वाली है तो केन्द्र सरकार का इसमें कूदना दु:खद है।

सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट में क्‍या कहा?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित गणना पर रोक लगाने से इनकार करते हुए दो याचिकाकर्ताओं को ऐसा कोई मामला लाने की बात कही, जिससे इसका कोई नुकसान सामने आए। तभी इसपर रोक लग सकेगी।

वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सर्वोच्च अदालत में इसके दुष्‍परि‍णामों की बात कही, लेकिन कोई भी ऐसा तर्क अदालत में नहीं रखा।

इसके बाद अदालत ने सॉलिसिटर जनरल को 7 दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। वहीं, अब इस मामले में 28 अगस्‍त को अगली सुनवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

27 मिनट ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

1 घंटा ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

2 घंटे ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

11 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

13 घंटे ago