Bihar

बिहार अमीन, कानूनगो, ASO और क्लर्क परीक्षाओं के एडमिट कार्ड BCECEB ने जारी किए, यहां से करे डाउनलोड

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) में विशेष सर्वेक्षण (Special Survey) के अंतर्गत सहायक बंदोबस्त अधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और लिपिक के कुल 10,101 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। इस भर्ती का आयोजन कर रहे बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता पर्षद (बीसीईसीईबी) ने इन पदों के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पर्षद द्वारा विभिन्न पदों के लिए बिहार डीएलआरएस एडमिट कार्ड 2023 आज यानी मंगलवार, 1 अगस्त 2023 को जारी किए गए, जिसे उम्मीदवार परीक्षा के आयोजन की अवधि 17 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

एएसओ, कानूनगो, अमीन और क्लर्क के पदों के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट, bceceboard.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए DLRS भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि भरकर सबमिट करनी होगी। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

BCECEB बिहार DLRS एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

इससे पहले बीसीईसीईबी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में एएसओ, कानूनगो, अमीन और क्लर्क भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 4 अगस्त से 17 अगस्त 2023 तक किए जाने की घोषणा करते हुए नोटिस 20 जुलाई को जारी किया था। इस नोटिस के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन पटना जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

बता दें कि बीसीईसीईबी ने इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू की थी, जो कि 12 मई तक चली थी। इसके बाद निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago