लालू प्रसाद के मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे हैं. सीएम नीतीश ने कहा है कि सभी लोग जानते हैं कि लालू प्रसाद को परेशान किया जा रहा है. केन्द्र सरकार जानबूझकर आरजेडी सुप्रीमो को तंग कर रही है. सभी विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है.शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में चारा घोटाले मामले में सुनवाई होने वाली है.
बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले मामले में लालू को जमानत दे दी थी, जिसके खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में झारखंड हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए कहा था कि झारखंड हाईकोर्ट ने जिस आधार पर लालू यादव को जमानत दिया है, वह गलत है.
बता दें कि लालू यादव की सुनवाई पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज करते हुए कहा कि जो जैसा करेगा रिजल्ट भी उसी तरीके का आएगा, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के बिहार में सभी दलों का यह मानना है कि लालू प्रसाद यादव पर भारतीय जनता पार्टी दबाव बना रही है.
वहीं, बिहार विधान परिषद के सदस्य रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही है. हमें कोर्ट पर भरोसा है, लेकिन जिस तरीके से सीबीआई भारतीय जनता पार्टी क्रियाकलाप कर रही है. वह कहीं से उचित नहीं है. लालू प्रसाद यादव पर इस तरीके की कार्रवाई स्पष्ट करती है कि आने वाले दिनों में जो चुनाव है, उसे पर प्रभाव डालने की कोशिश की जा रही है.
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…