Bihar

बिहार: सत्याग्रह एक्सप्रेस की AC बोगी पर पथराव, बदमाशों ने 3 खिड़कियों के शीशे तोड़े, एक पकड़ाया

आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी पर शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी कर तीन खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। हालांकि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल नरकटियागंज ने कंट्रोल से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर मटियरिया गांव निवासी रामजीवन ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र शनी कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि घटना को अंजाम आधार दर्जन युवकों ने मिलकर दिया है।

दो यात्रियों के बीच हुआ था विवाद

सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामान्य बोगी में दो यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें एक यात्री ने अपने रिश्तेदार लौरिया निवासी सुधीर निषाद को सूचना दी। इसके बाद सुधीर अपने दोस्तों के साथ नरकटियागंज स्टेशन पहुंचा।

हालांकि सत्याग्रह एक्सप्रेस निर्धारित समय दिन में 2:20 बजे की बजाए विलंब से 3:40 बजे पहुंची। चुकी स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी जवानों की सक्रियता के कारण शरारती तत्व बोगियों में कोई हरकत नहीं कर सके। लेकिन उनकी मंशा उस यात्री के साथ किसी न किसी घटना को अंजाम देने की थी।

यात्रियों ने छुपकर बचाई जान

इस बीच उन शरारती तत्वों में कुछ युवक पैदल ही आगे आउटर की ओर बढ़ गए, जबकि कुछ लोग ट्रेन की अगली बोगी में चढ़ गए। फिर वे भी आरओबी के पास चलती ट्रेन से उतरकर एसी बोगी पर पत्थरबाजी करने लगे। जिसमें लगी तीन खिड़कियों के टुट गए।

एक आरोपी गिरफ्तार

यात्रियों ने बोगी में बर्थ के नीचे और इधर-उधर छुपकर जान बचाई। जब वहां से ट्रेन आगे बढ़ी तो यात्रियों ने कोच अटेंडेंट को बताया। कोच अटेंडेंट द्वारा कंट्रोल को सूचना दी गई।इसके बाद सूचना पाकर आरपीएफ ने मामले में कार्रवाई शुरू किया।

आरपीएफ के अधिकारियों ने गिरफ्तार शनी पुछताछ कर रहीं हैं। शनी कुमार ने पूछताछ में गदियानी टोला के रंजन कुमार और धूमनगर के पप्पू कुमार के शामिल होने की जानकारी आरपीएफ को दी है।

गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी

आरपीएफ निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि कुछ अन्य शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के बाद यह पता चल सकेगा कि किन-किन यात्रियों के बीच और किस कारण से झगड़ा हुआ। आरपीएफ ने शरारती तत्वों द्वारा बोगी क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में रक्सौल जाकर उसकी जांच करेगी। जल्द ही सभी शरारती तत्व गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago