Bihar

अब नहीं चलेगी सीनियर अफसर की मनमानी, सरकार ने जारी किया नया आदेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के सरकारी विभागों में पिछले कुछ दिनों से या देखने को मिल रहा था कि उच्च पद पर पदस्थापित अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अच्छे से पेश नहीं आ रहे हैं। उनका जो व्यवहार होना चाहिए वह व्यवहार नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अब लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि- अब यदि सीनियर अफसर अपने अंदर काम करने वाले जूनियर के साथ अच्छे से पेश नहीं आएंगे तो फिर उन पर जरूरी एक्शन लिया जाएगा।

दरअसल, बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के तरफ से उच्च पदस्थ पदाधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सभ्य आचरण एवं मर्यादित व्यवहार करने के संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि – राज्य सरकार के सरकारी सेवकों के आचार विनियमित किये जाने के उद्देश्य से “बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 (समय-समय पर यथा संशोधित) गठित है।

इस पत्र में कहा गया है कि नियमावली के नियम – 3 (1 ) द्वारा प्रत्येक सरकारी सेवकों के प्रसंग में यह स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि- पूरी शीलनिष्ठा रखेगा, कर्तव्य के प्रति निष्ठा रखेगा और हर सरकारी सेवक सदा ऐसा कोई काम न करेगा जो सरकारी सेवक के लिए अशोभनीय हो ।

परंतु सरकार के संज्ञान में ऐसी बातें आ रही हैं कि विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित उच्च पदाधिकारियों द्वारा अपने अधिनस्थ कर्मियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने, उनके प्रति प्रतिदिन असंसदीय भाषा का प्रयोग करने उन्हें अकारण मानसिक रूप से प्रताडित करने, बात-बात पर अनावश्यक एवं अकारण निलम्बन एवं विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करने जैसी कार्रवाईयों की जा रही है। इससे अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के मनोबल एवं उनकी कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना स्वाभाविक तो है ही साथ ही इसे राज्य के स्वस्थ लोक प्रशासन के अनुकूल भी नहीं माना जा सकता है।

अतः अनुरोध है कि अपने समस्त अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति सभ्य आचरण एवं मर्यादित व्यवहार किया जाना सुनिश्चित करते हुए अपने अधीनस्थों को भी ऐसा ही व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जाय ताकि प्रशासन में सद्भाव कायम रहे और बेहतर कार्य माहौल का निर्माण संभव हो सके।

आपको बताते चलें कि, पिछले दिनों ही एक मामला वैशाली से सामने आया था। जहां बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के तरफ से स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षक के साथ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया था।

इसके साथ ही कुछ दिनों पहले होमगार्ड के डीजी शोभा अहोतकर और सीनियर आईएएस ऑफिसर विकास वैभव का भी मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इसके अलावा सरकार विभागों में कार्यरत कई ऐसे सीनियर अधिकारियों के तरफ से अपने जूनियर के साथ गलत तरीके से पेश होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि कोई भी सीनियर अधिकारी अपने साथ काम करने वाले जूनियर अधिकारियों से गलत लहजे में बात नहीं करेंगे वरना उन पर एक्शन लिया जाएगा।

 

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago