Bihar

BPSC Exam 2023: आज से डाउनलोड करें बिहार Teacher Exam Center की डिटेल

बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन 24 से 26 अगस्त तक किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी आज यानी सोमवार, 21 अगस्त 2023 से डाउनलोड की जा सकती है। इससे पहले आयोग ने उम्मीदवारों को आवंटित एग्जाम सिटी और सेंटर कोड के साथ एडमिट कार्ड 10 अगस्त को जारी कर दिए थे, ताकि उम्मीदवार समय रहते अपना ट्रैवल प्लान बना सकें। हालांकि, आवंटित एग्जाम सिटी में किस केंद्र पर परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी कैंडिडेट्स आज से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा केंद्र की डिटेल

उम्मीदवारों को अपने परीक्षा के केंद्र की जानकारी डाउनलोड करने के लिए बीपीएससी अप्लीकेशन पोर्टल, onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर अपने यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड लिंक से अपने एग्जाम सेंटर की डिटेल देख और प्रिंट कर सकेंगे।

बीपीएससी ने 1.7 लाख शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र जारी किए जाने की जानकारी के साथ-साथ भर्ती को लेकर नोटिस भी जारी किया है। आयोग द्वारा 19 अगस्त तो जारी सूचना के अनुसार शिक्षक प्रशिक्षण के किसी भी उपाधि के मान्यता के बिंदु पर या किसी उपाधि विशेष के समतुल्यता के बिंदु पर किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षक परिषद (NCTE) के परामर्श से विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

बता दें कि बीपीएससी द्वारा यह नोटिस सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए प्राथमिक शिक्षक के लिए बीएड डिग्रीधारकों की अयोग्यता के आदेश के बाद बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पर इसके संभावित असर और उम्मीदवारों को विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में जारी किया गया है। बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती अधिसूचना में बीएड उम्मीदवारों को NCTE के नियमों के अनुसार योग्य माना गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

7 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

16 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago