Bihar

मनीष कश्यप के घर का कुर्क सामान रिलीज: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छोड़ा, 18 मार्च को हुई थी कुर्की जब्ती

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर का कुर्क सामानों को रविवार को रिलीज कर दिया गया। बेतिया सिविल कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सामान मुक्त किया है। मनीष कश्यप की मां मधु देवी और भाई करण कश्यप कोर्ट के आदेश लेकर मझौलिया थाना पहुंचे थे।

मझौलिया थाने की पुलिस ने कुर्की में लाए गए सामानों की कागजी प्रक्रिया पूरा की और फिर मनीष के परिजनों को सौंप दिया। सामानों को मुक्त कराने के बाद ट्रैक्टर पर लादकर अपने गांव महानवा डुमरी लाया गया।

मनीष कश्यप के भाई करण कश्यप ने बताया कि किसी व्यक्ति के घर की पुलिस कुर्की करती है तो वीडियो बनाती है, लेकिन मेरे घर के कुर्की के दौरान वीडियो नहीं बनाया गया। पुलिस से वीडियो दिखाने को लेकर कहा तो किसी तरह का फुटेज नहीं दिखाया गया।

न्यायालय के आदेश पर किया गया रिलीज

इंस्पेक्टर सह मझौलिया थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मनीष कश्यप के घर से जब्त सामान को न्यायालय के आदेश पर कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद मुक्त कर दिया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक के पारस पकड़ी शाखा प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मझौलिया थाने में कांड संख्या 193/2021 दर्ज किया गया, जिसमें नामजद अभियुक्त त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप पुलिस गिरफ्त से बाहर था।

इसी मामले में 17 मार्च 2023 को मझौलिया थाने की पुलिस ने कोर्ट से कुर्की जब्ती आदेश लिया। इसके बाद 18 मार्च की सुबह मनीष के घर की कुर्की जब्ती की थी।

बता दें कि कुर्की के दौरान ही यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम मनीष कश्यप को लेकर पटना आ गई थी। फिर फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में मनीष को मदुरई जेल में बंद किया गया। फिलहाल, मनीष वर्तमान में बिहार के जेल में बंद है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago