राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों व बिहार पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया है।
रविवार को गृह विभाग द्वारा इन अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की गई। इसके अनुसार दीपक बरणवाल को विशेष शाखा से हटाकर राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सुधीर पोरिका को विशेष शाखा, बिहार में पुलिस अधीक्षक (ए), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पालीगंज अवधेश दीक्षित को सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर, मुजफ्फरपुर के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार पांडेय को मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) के पद से स्थानांतरित कर बिवीसपु (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस)-12 भीम नगर , सुपौल में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक, नगर राघव दयाल को बिवीसपु (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस)- 11 जमुई में पुलिस उपाधीक्षक, एसडीआरएफ, बिहार में पुलिस उपाधीक्षक शहरियार अख्तर को पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी), मुजफ्फरपुर, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार में पुलिस उपाधीक्षक प्रीतम कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पालीगंज, पटना तथा विशेष कार्य बल ( एसटीएफ) के पुलिस उपाधीक्षक अमन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, एसडीआरएफ, बिहार के पद पर तैनात किया गया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…