बिहार में जब से स्मार्ट प्रीपेड बिजली का मीटर लगा है तब से हर कोई बिजली की समस्या को लेकर परेशान नजर आता है। लोगों में क्या चर्चा आम हो गई है कि उनके बिजली बिल में अचानक से इजाफा हो जाता है और बिजली कट जाती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचा। जहां एक फरियादी ने सीएम से शिकायत करते हुए कहा कि पहले उसका बिजली बिल महल ₹150 के आसपास आता था अब उसका बिजली बिल ₹100000 से अधिक का आया है। इसके बाद उसकी शिकायतों को सुन सीएम भी आश्चर्यचकित हो गए और उन्होंने तुरंत इस मामले में अधिकारियों को तलब किया।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री सप्ताह का दूसरा सोमवार होने के कारण जनता दरबार कार्यकम में मौजूद हैं। इस दौरान सीएम तमाम जिलों से आई शिकायतों को सुन रहे हैं और उसका निपटारा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम के पास बिजली की समस्या को लेकर एक फरियादी पहुंचा। इसने कहा कि – साहब पहले हमारा बिजली बिल 156 रुपये आता था। अब अचानक एक लाख रुपया भेज दिया गया है।
वहीं, फरियादी की बात सुनकर नीतीश कुमार चौंक गए और कहा अच्छा… इसके बाद तुरंत उन्होंने पास में खड़े अधिकारी से विभाग को फोन लगाने के लिए कहा। सीएम नीतीश ने कहा कि वैशाली से एक शख्स आए हैं. जरा देख लीजिए. यह कह रहे हैं कि बिजली बिल में बहुत ज्यादा पैसा आ रहा है। कभी-कभी तो ये होता ही है न। देख लीजिए। जसिके बाद इस फरियादी की शिकायत पर काम होना शुरू हुआ।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…