Bihar

‘अंकल झूलों पर लगे ताले तो हटवा दें’, मंत्री तेजप्रताप यादव ने तुरंत दूर की बच्चों की शिकायत; सारे लॉक तुड़वाए

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार को कंकड़बाग की डॉक्टर कॉलोनी स्थित पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान झूलों पर लगे ताले देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

इसी दौरान पार्क में खेलने आए बच्चों ने मौका देख मंत्री तेजप्रताप यादव से शिकायत करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अंकल झूलों पर लगे ताले खोलवा दीजिए। बच्चों की बात सुनकर तेज प्रताप ने अपने सामने ही झूलों पर लगे ताले तोड़वाए। इसके बाद नन्हे-मुन्नों ने पार्क में जमकर चहलकदमी की।

बेहतरी के लिए दिए निर्देश

मंत्री ने पार्क प्रमंडल के रेंज आफिसर को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि किसी भी पार्क के झूले में ताला बंद नहीं होना चाहिए। तेज प्रताप ने कई पार्कों का औचक निरीक्षण किया। गंदगी खत्म करने और रखरखाव बेहतर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

तेजप्रताप यादव ने पार्क से निकलने के बाद एक निजी अस्पताल के पास कचरा देखकर अस्पताल प्रबंधक को उन्होंने तलब किया। मंत्री ने कहा कि आगे से अगर कचरा फेंका गया तो अस्पताल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने लगाई शिकायतों की झड़ी

तेजप्रताप को देख स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या जाहिर की। कर्मचारियों और आला अधिकारियों की शिकायत करते हुए कहा कि वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई पार्कों की स्थिति जर्जर है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौके पर मौजूद अफसरों को जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर काम में कोताही बरती तो कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

1 घंटा ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

1 घंटा ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago