Bihar

शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच विजय चौधरी का बयान, बोले- शिक्षक प्रतिनिधियों से बात करेंगे मुख्यमंत्री

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को सरकार की ओर बड़ा बयान आया है. सरकार के वित्तमंत्री विजय चौधरी ने बिहार विधान परिषद में शिक्षक नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सदन में कहा कि सरकार शिक्षक नियुक्ति को लेकर काफी गंभीर है. नियोजित शिक्षकों और शिक्षक अभ्यर्थियों की जो भी समस्या है उस पर सरकार पूरी गंभीरता से विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद शिक्षक प्रतिनिधियों से मुलाकात की बात सदन में कह चुके हैं. राज्यकर्मी बनाने को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों की जो मांग है उसपर बात करने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे.

सरकार कर सकती है मांगों पर विचार

इधर, बिहार में नयी शिक्षक भर्ती नियमावली के खिलाफ हो रहे विरोध के बीच यह कहा जा रहा है कि नीतीश सरकार इस पर पुनर्विचार कर सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को महागठबंधन विधायक दल की बैठक में कहा कि विधानमंडल के मॉनसून सत्र के बाद सभी दलों की बैठक बुलाई जाएगी, उसमें इस विषय पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने के लिए बीपीएससी की भर्ती परीक्षा में बैठने के फैसले के साथ ही डोमिसाइल नीति पर भी चर्चा की संभावना है. महागठबंधन में शामिल भाकपा माले, सीपीआई, सीपीएम ने सीएम नीतीश कुमार के सामने नयी शिक्षक भर्ती नियमावली पर आपत्ति दर्ज करायी थी.

मानसून सत्र के बाद होगी बैठक

बताया जाता है कि बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र जो 14 जुलाई तक चलेगा, इसके बाद सीएम नीतीश कुमार शिक्षक भर्ती नियमावली पर चर्चा के लिए महागठबंधन की बैठक बुला सकते हैं. हालांकि, 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक होनेवाली है. ऐसे में यह बैठक विपक्ष की मीटिंग से पहले या बाद में भी हो सकती है.

नीतीश सरकार ने इस साल शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन करते हुए सभी शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का फैसला किया था. नये नियमों के मुताबिक पूर्व में नियोजित शिक्षकों को भी राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए बीपीएससी की परीक्षा से गुजरना होगा. इसका नियोजित शिक्षक विरोध कर रहे हैं. मंगलवार को भी राज्य भर के शिक्षकों ने पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

16 मिनट ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

4 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

5 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

15 घंटे ago