सावन का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में लोगों ने बाबा नगरी देवघर जाना शुरू कर दिया है. जिसकी वजह से आम दिनों पर 50 फीसदी तक खाली रहने वाली पटना – देवघर की फ्लाइट के हवाई किराये में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 19 जुलाई को देवघर से पटना आने का हवाई किराया 10 हजार रुपये के पार पहुंच चुका है. सावन शुरू होने के साथ पटना से देवघर आने जाने के हवाई किराये में तेज वृद्धि दिखाई पड़ रही है. 1400 रुपये का आने-जाने का सामान्य हवाई किराया 10 जुलाई तक के लिए बढ़ कर 2848 रुपये हो गया है, जो की आम दिनों के किराया से दाेगुना है.
10 जुलाई के बाद भी पटना से देवघर जाने का विमान किराया 1744 रुपये है, जो सामान्य किराये से लगभग 25 फीसदी अधिक है. हालांकि, देवघर से पटना आने का हवाई किराया 12 जुलाई के लिए 1410 रुपये में मंगलवार की रात आठ बजे उपलब्ध था. लेकिन 19 जुलाई को देवघर से पटना आने का हवाई किराया सामान्य से सात गुना बढ़ कर 10920 रुपये पर पहुंच गया है. हालांकि, इस दिन पटना से देवघर जाने का किराया 1675 रुपये है.
विदित हो कि पटना से देवघर के लिए इंडिगो एयरलाइंस का छोटा विमान एटीआर जाता है, जो 72 सीटर है. सप्ताह में केवल चार दिन चलने वाले इस विमान की सामान्य दिनों में 50 फीसदी से भी कम सीटें फुल होती हैं, लेकिन सावन के शुरू होते साथ मंगलवार से माहौल पूरी तरह बदल गया है और किराया तेजी से बढ़ रहा है.
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…