Bihar

बिहार: ससुराल के चक्कर में पुलिसकर्मी की गई नौकरी, ससुर के जमीन विवाद में लहरा रहा था सरकारी पिस्तौल

राजधानी पटना के खगौल थाना में तैनात एक पीटीसी पुलिसकर्मी को ससुराल वालों के चक्कर में अपनी नौकरी से हाथ धोनी पड़ी. दरअसल, पीटीसी पुलिसकर्मी एक दुकानदार को अपने ससुर के नाम जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए सरकारी हथियार का भय दिखा कर धमका रहा था. उसे ऐसा करना काफी महंगा पड़ गया. उसका यह वीडियो वायरल हो गया और पटना के एसएसपी ने वायरल वीडियो को देखते ही पीटीसी पुलिसकर्मी को तुरंत सस्पेंड कर दिया. इतना ही नहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने उसका हथियार भी जब्त कर लिया. यह पूरा मामला फुलवारी शरीफ के हारून नगर से जुड़ा है.

दरअसल, जिस दुकान में पीटीसी पुलिसकर्मी अपना सरकारी हथियार लहरा कर गोली मारने की धमकी दे रहा था. वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. उसकी पूरी करतूत कैमरा में कैद हो गई. इसके बाद दुकानदार ने रोते हुए मदद की गुहार लगाते हुए इस वीडियो को वायरल कर दिया. यह वायरल वीडियो एसएसपी पटना तक जब पहुंचा तो उन्होंने एएसपी फुलवारी शरीफ को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया और तत्काल पीटीसी पुलिसकर्मी को निलंबित भी कर दिया. इसके साथ ही उसने सरकारी हथियार को भी जब्त करने का भी आदेश दे दिया. मामले की जांच के बाद पीटीसी शांतनु कुमार के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गई है.

क्या था मामला

खगौल थाना में तैनात पीटीसी (एएसआई ) शांतनु कुमार के ससुर अजय कुमार ने फुलवारी शरीफ के एक दुकानदार चंदन कुमार से 32 लाख रूपया में एक कठ्ठा जमीन खरीदने की बात तय कर 8 लाख रूपया अग्रीम राशि दिया. तीन माह में पूरा रूपया देने की बात हुई थी. लेकिन वह बकाया रूपया नहीं दे रहे थे. दुकानदार बार बार बकाया रूपया की मांग कर रहा था. जब अजय कुमार ने रूपया देने से इंकार कर दिया तो चंदन ने दूसरे से जमीन बेच देने की बात कही. इस के बाद दुकानदार ने जमीन दूसरे से बेच कर उनका 8 लाख रूपया वापस करने को बुलाया. लेकिन, अजय कुमार रूपया लेने के बजाय अपने दमाद से दुकानदार को धमकी दिलवाने लगे. रविवार को शांतनु कुमार अचानक से फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन के पास चंदन की दुकान पर 112 पुलिस टीम को लेकर पहुंच गया और उसे उठा कर ले गया.

हालांकि यह मामला किसी तरह उस दिन सलट गया. फिर बुधवार को शातंनु कुमार अपनी पत्नी और ससुर के साथ चंदन की दुकान पर पहुंचा और सरकारी हथियार के बल पर उससे धमकाने लगा. वह बार बार कमर से सरकारी हथियार निकाल कर उसे लगातार धमकी दे रहा था . इतना ही नहीं उसने जाने के क्रम में दुकान को बंद कर चाभी भी अपने साथ लेकर चला गया. जाते समय उसने कहा कि 8 लाख में तुम को जमीन रजिस्ट्री करना होगा. वरना गोली मार देगें. मगर पीटीसी को यह नहीं पता था कि चंदन की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ. वह जो कुछ कर रहा है उसकी सारी हरकत उसमें कैद हो रही है. उसके जाने के बाद दुकानदार ने वीडियो को वायरल करते हुए मदद की गुहार लगाई.

वायरल वीडियो एसएसपी पटना तक जा पहुंचा. एसएसपी पटना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पीटीसी को निलंबित कर दिया और सरकारी हथियार को जब्त करने का आदेश दे दिया. इसेक साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी फुलवारी शरीफ को कर के 12 घंटे में रिपोर्ट देने का आदेश दे दिया. इस संबंध में एएसपी फुलवारी शरीफ ने बताया कि मामले की जांच के बाद पीटीसी के विरूद्ध अपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुकान में लगे सीसीटीवी के वीडियो को निकाल कर जांच की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

1 घंटा ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

2 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

3 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

4 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

6 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

6 घंटे ago