Bihar

बिहार: पुलिस जवान की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

पटना बीएमपी 14 में कार्यरत दीपेंद्र कुमार सिंह एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। सुबह घर के समीप टहल रहे थे। तभी पड़ोस के ही कुछ लोगों ने अचानक उनपर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना मुजफ्फरपुर जिला के जिले के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा काली मंदिर के पीछे की है।

सड़क पर मचा बवाल 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही दीपेंद्र कुमार सिंह की हत्या से आक्रोशित लोगों ने मोतीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर छपरा काली मंदिर के पास डेड बॉडी को सड़क पर रखकर आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया। साथ ही आक्रोशित लोग आगजनी कर जमकर हंगामा किया। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

घटनास्थल पर मौजूद कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। जिसके बाद डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगो को समझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजवाया।

मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि पीटकर हत्या करने की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक पुलिस जवान थे। उनके परिजन का बयान दर्ज कराया जा रहा है। परिजन ने पड़ोसी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

एक दिन पहले छुट्टी लेकर आए थे 

मृतक के पुत्र ऋषभ राज ने बताया कि पिताजी छुट्टी लेकर गांव आए थे। वह सुबह में टहल रहे थे, इसी दौरान पड़ोसी पहुंच गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। जब मेरे पिता जी ने उसके द्वारा गाली गलौज का विरोध किया तो उनलोगों ने अचानक मेरे पिताजी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमला करने में महिला भी शामिल थी। ऋषभ ने बताया कि उनलोगों की पिटाई से मेरे पिता जमीन पर गिर गए। जबतक परिजन घटनास्थल पर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

34 मिनट ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

13 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

15 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago