National

भारत से पाकिस्तान गई अंजू ‘फातिमा’ को गिफ्ट में मिला 40 लाख का लग्जरी घर, बड़े पाकिस्तानी बिजनसमैन ने दिया तोहफा

भारत से पाकिस्तान गई अंजू को गिफ्ट में 40 लाख का शानदार फ्लैट मिला है। अंजू ने पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से वहां जाकर निकाह कर लिया था और अब अंजू से फातिमा बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के किसी बड़े बिजनेसमैन ने अंजू को 40 लाख रुपये का शानदार लग्जरी फ्लैट गिफ्ट किया है।

हालांकि, पाकिस्तानी बिजनेसमैन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ये भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने किस इलाके में अंजू को लग्जरी फ्लैट गिफ्ट किया है।

कुछ दिन पहले इस्लाम के पारंपरिक ड्रेस में अंजू उर्फ फातिमा का वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपने शौहर नसरुल्लाह और उसके दोस्तों के साथ दावत करती दिखी थी। बता दें कि अंजू हाल में अपने फेसबुक फ्रेंड और प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंची थी।

34 साल की अंजू का यूपी के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। 2019 में अंजू और नसरुल्लाह की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

पाकिस्तानी वीजा पर अंजू पहुंची थी खैबर पख्तूनख्वा

फेसबुक पर दोस्त बनने के बाद हाल ही में नसरुल्लाह से मिलने के लिए अंजू पाकिस्तानी वीजा पर आदिवासी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले में पहुंची थी। इससे पहले, अंजू के पिता ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है। उन्होंने ये भी कहा था कि पाकिस्तान जाने के बारे में अंजू ने किसी को कुछ नहीं बताया था।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत में अंजू के पिता प्रसाद थॉमस ने बताया था कि मेरे बेटे ने जानकारी दी थी कि ‘दीदी’ पाकिस्तान गई है। मुझे उसके पाकिस्तान जाने के बारे में कुछ भी नहीं पता। उन्होंने बताया कि तीन साल की उम्र से अंजू अपने मामा (जालौन निवासी) के पास रहती थी। जालौन से ही करीब 20 साल की उम्र में अंजू की शादी भिवाड़ी (राजस्थान के अलवर जिले में) की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

34 मिनट ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

13 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

14 घंटे ago