Bihar

पीत पत्र मामले में अब हुई CM नीतीश की एंट्री, चंद्रशेखर और केके पाठक को आवास पर किया तलब

शिक्षा विभाग में मंत्री और अधिकारी के बीच विवाद को लेकर सरकार की हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आए हैं और सीएम आवास में आपात बैठक बुलाई है। बैठक में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक मौजूद हैं।

दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने शिक्षा विभाग के अपर सचिव के कामकाज पर सवाल उठाते हुए पीत पत्र लिखा था। इस पीत पत्र में आरोप लगाया गया था कि बिना मंत्री से बातचीत किए विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक फैसले ले रहे हैं, जिससे सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से मंत्री के पीत पत्र का जवाब देते हुए केके पाठक ने चंद्रशेखर के आप्त सचिव पर ही सवाल उठा दिया और शिक्षा विभाग में उनकी एंट्री पर रोक लगा दिया। इस विवाद ने सियासी रूप ले लिया है और सरकार की खूब फजीहत हो रही है।

शिक्षा मंत्री और विभागीय सचिव के बीच छिड़े संग्राम को लेकर सरकार की हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में आपात बैठक बुलाई। सीएम आवास एक अणे मार्ग पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव के के पाठक को बुलाया गया। इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री बीजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।

बैठक में चंद्रशेखर और केके पाठक के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई है हालांकि बैठक के बाद सीएम आवास से बाहर निकले मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षा विभाग के डेवलपमेंट को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, केके पाठक मुख्यमंत्री आवास से मौजूद थे या इसकी जानकारी नहीं है। पीत पत्र विवाद पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे अभी इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago