बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के बीच के बीच बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर गए हैं। सरकार के फैसले के खिलाफ शिक्षक संघ और शिक्षक अभ्यर्थी विधानसभा मार्च कर रहे हैं। इस मार्च में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। गर्दनीबाग धरनास्थल से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जुटान हुआ है।
दरअसल, बिहार सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली, डोमिसाइल नीति को खत्न करने के खिलाफ और नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आज शिक्षक संघ और शिक्षक अभ्यर्थियों ने विधानसभा का घेराव करने का कार्यक्रम रखा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी राजधानी की सड़कों पर उतर गए हैं और सरकार के फैसले के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया है।
बता दें कि 11 जुलाई को विधानसभा घेराव के बाद 12 जुलाई को शिक्षक अभ्यर्थी अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों का उनके आवास पर घेराव करेंगे। इस आंदोलन में शिक्षकों को बीजेपी का साथ भी मिल गया है। शिक्षकों के मुद्दे को लेकर बीजेपी 13 जुलाई को विधानसभा मार्च करने वाली है, जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और शिक्षक अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…