Bihar

बिहार में पति को खूंटे से बांधकर पत्‍नी से गैंगरे’प, दोनों की चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण; एक को दबोचा

बिहार में अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार की रात मानवता को शर्मसार करते हुए तीन बहसी दरिंदों ने पति को खूंटे में बांधकर उनकी 32 वर्षीया पत्नी के साथ गैंगरेप किया। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तीन आरोपियों में से एक को पकड़ खूब पिटाई की। सूचना पर पहुंची नरपतगंज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला के बयान पर नरपतगंज थाना में तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी राजा कुशियेत (25) खाब्दह पंचायत के वार्ड संख्या 10 का रहने वाला है।

पीड़िता ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे वे खाना खाकर अपने बच्चे तथा पति के साथ घर में सो रही थी। इसी बीच बाहर से कुछ युवक आकर दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। उनका पति घर के अंदर से ही जोर-जोर से आवाज लगा पूछ ही रहे थे कि दरवाजा तोड़कर तीनों अंदर घुस गये। बिजली का तार को काटकर घर को अंधेरा कर दिया। उसके पति ने जब विरोध किया तो उसे पीट-पीटकर खूंटे से बांध दिया। इसके बाद महिला के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद तीनों बहसी युवकों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसी बीच महिला के बच्चे हल्ला करने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो दो युवक वहां से भाग गये थे लेकिन तीसरा ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने राजा कुशियेत के अलावे खाब्दह वार्ड 10 के ही अजीत कुशियेत (25) व दरगाहीगंज वार्ड 14 निवासी राजेश पासवान (36) को नामजद किया गया है।

प्राथमिकी में महिला के साथ मारपीट कर घटना के संदर्भ में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई। गैंगरेप की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। घटना के बाद रविवार की सुबह बड़ी संख्या में महिला के परिजन तथा स्थानीय ग्रामीण थाना पहुंचकर शेष दोनों आरोपी युवकों शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

मामले की पुष्टि करते हुए नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि महिला के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है बताया कि जल्द ही घटना में शामिल अन्य दोनो आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago