Bihar

परिषद में CM और सम्राट आमने – सामने : नीतीश ने पूछा – क्यों पहने हैं मुरेठा तो सम्राट बोले – आपको गद्दी से हटाने के बाद ही खुलेगा

बिहार विधान परिषद मानसून सत्र के अंदर आज तीसरे दिन की बैठक बुलाई गई। इस बैठक के शुरू होते ही महज 5 मिनट में स्थगित करना पड़ा। अब विधान परिषद की कार्यवाही सभापति के तरफ से दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले भाजपा के हंगामा के बीच सीएम ने सम्राट से चुटकी लेते हुए कहा कि – आप सर पर मुरेठा क्यों पहने हैं ? जिसके जवाब में सम्राट ने कहा कि – आपको कुर्सी से हटाना है, जिस दिन हटा देंगे उसी दिन ही मेरी पगड़ी हटेगी।

दरअसल, बिहार विधान परिषद मैं तीसरे दिन भी कार्यवाही शुरू होते हैं भाजपा की तरफ से जोरदार हंगामा शुरू कर दिया गया जिसके बाद सत्ता पक्ष के भी एमएलसी खड़े हो गए। सत्ता पक्ष के तरफ से राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि – मंगलवार को नेता विपक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया था उसका क्या हुआ।

इसके साथ ही जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नेता विपक्ष का यह कृत्य उचित नहीं है। जिसके बाद इसका विरोध करते हुए भाजपा के एमएलसी दिल में आ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिए। इस दौरान सभापति ने कहा कि सदन में गुंडागर्दी शब्द नहीं चलना चाहिए। इसके साथ ही कल आसन के तरफ उंगली दिखाई गई। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि – जब हमने गलत किया ही नहीं है तो फिर निंदा प्रस्ताव का क्या मतलब बनता है ?

वही इस दौरान विधान परिषद के सभापति ने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि सदन के अंदर इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। सदन में असंसदीय शब्दों का प्रयोग ना करें, आप लोग मुर्दाबाद का नारा लगा रहे हैं यह सब बंद होना चाहिए। इसके बाद भी भाजपा के सदस्य नहीं माने और बेल में नारेबाजी करते रहे जिसके बाद परिषद के सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 : 30 तक स्थगित कर दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

8 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

14 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago