समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा गांव में सोना सफाई के नाम पर सोने की चोरी करने वाले एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसका हाथ बांधकर पिटाई की। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने उसे लोगों के चंगुल से मुक्त कराकर ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक बेगूसराय क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि मोरवा दक्षिणी पंचायत में सुबह से एक युवक सोने की सफाई को लेकर घूम रहा था। इसी दौरान लोगों ने शक जाहिर किया कि युवक सोने की सफाई के नाम पर सोना झाड़ लेता है। जिसके बाद उक्त युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसका हाथ बांध डाला । इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की गई।
बाद में जब मामले की जानकारी ताजपुर पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। बाद में उसे उपचार के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उक्त युवक ने किन-किन लोगों का सोना सफाई के नाम पर उड़ाया है यह भी खुलासा नहीं हो पाया है। थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…
समस्तीपुर : लोहिया आश्रम में मंगलवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के 21 स्टेशनों पर सिग्नलिंग व्यवस्था को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…