Bihar

भाजपा ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराया मामला, लगाए गए हत्या सहित कई गंभीर आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ कंप्लेंट केस दर्ज करने का आवेदन दिया गया है. इसमें हत्या, हत्या के प्रयास और छेड़खानी समेत कई अन्य आरोपों के तहत पटना सिविल कोर्ट में कंप्लेंट केस फाइल की गई है. इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पटना के डीएम, पटना के एसएसपी समेत 6 लोगों पर कंप्लेंट केस फाइल हुई है. भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू की ओर से सीजीएम कोर्ट में कंप्लेंट केस दर्ज कराया गया है. शिकायतकरता की ओर अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि आरोपितों के खिलाफ धारा 302, धारा 307 धारा 341, धारा 323 समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है.

दरअसल, 13 जुलाई को पटना में भाजपा ने विधानसभा घेराव का प्रदर्शन किया था. गांधी मैदान से विधानसभा की ओर जब भाजपा की रैली कूच कर रही थी तभी पुलिस से भीड़ की झड़प हुई. इस दौरान पुलिस की ओर से बलप्रयोग किया गया. भाजपा के कई सांसद, विधायक और नेता लाठीचार्च में घायल हुए. वहीं विजय नामक एक बीजेपी नेता की मौत हो गई. भाजपा ने विजय सिंह की मौत का कारण पुलिस लाठीचार्ज बताया लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है.

वहीं भाजपा का आरोप है कि नीतीश सरकर ने जानबूझकर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओ पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कराया. इसे लेकर भाजपा के तमाम नेता नीतीश सरकार पर हमलावर हैं. यहां तक कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जांच समिति भी गठित की है जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम पटना आ चुकी है.

इन सबके बीच अब भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इसमें आरोपितों पर हत्या, हत्या के प्रयास और छेड़खानी समेत कई अन्य आरोप लगाए गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र में 5 छठ घाट प्रतिबंधित, जिला प्रशासन ने जारी की सूची

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर…

4 मिनट ago

समस्तीपुर में छठ घाटों पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा विद्युत विभाग, अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के…

18 मिनट ago

छठ घाटों का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

BRB कॉलेज कैंपस में छठ घाट पर रील्स वीडियो बनाने के दौरान डूबा किशोर, करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच शहर के बीआरबी कॉलेज…

3 घंटे ago

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ

समस्तीपुर : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज शुक्रवार…

14 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आज समस्तीपुर आगमन, छठ पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के लिये की जा रही तैयारियों का लेंगे जायजा

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आगमन शुक्रवार को समस्तीपुर रेल…

15 घंटे ago