समस्तीपुर : पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के भागने की आए दिन खबरें मिलती रहती है। बावजूद पुलिस इस ओर संवेदनशील नहीं दिखती है। ताजा मामला समस्तीपुर सदर अस्पताल में देखने को मिली। जहां शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी को अस्पताल में इलाज के दौरान अकेला छोड़ ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी घंटों नदारद रहे। आरोपी की पहचान मोहनपुर ओपी के अनिल कुमार राय के रूप में हुई है।
अस्पताल में इलाजरत आरोपी का बताना है कि शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में शुक्रवार को मोहनपुर ओपी पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी हथकड़ी पहने आरोपी को अकेला छोड़ इमरजेंसी वार्ड के बाहर अखबार पढ़ने में मशगूल रहे। ऐसे में अगर आरोपी फरार हो जाता तो यह किसकी जबाबदेही होती। अब देखना है कि ऐसे लापरवाह पुलिस कर्मी पर क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…