Bihar

NDA में शामिल होंगे कुशवाहा, बैठक का मिला न्यौता: बोले- पीएम मोदी को टक्कर देने वाला कोई नहीं दिख रहा

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की बैठक हो रही है। ये बैठक मंगलवार को दिल्ली में होगी। भाजपा की तरफ से जदयू का दामन छोड़कर अपनी नई पार्टी बनाने वाले उपेन्द्र कुशवाहा को भी न्यौता दिया गया है। कुशवाहा एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के बुलावे पर कुशवाहा ने कहा कि हर जानकारी मीडिया से शेयर की जाए, ये जरूरी नहीं। इससे पहले चिराग पासवान को भी बीजेपी ने बैठक में आने का न्यौता दिया था।

राहुल गांधी ही असली दूल्हा

विपक्षी एकता की बैठक पर उन्होंने कहा कि बैठक से कोई फ़ायदा नहीं होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी का मुकाबले दूर-दूर तक कोई नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में एडीए मजबूत है। पटना में हुई विपक्षी बैठक में ही संकेत मिल गया था कि राहुल गांधी ही असली दूल्हा हैं।

लाठीचार्ज की हो न्यायिक जांच

उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज को लेकर कहा कि इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। जांच ही नहीं बल्कि न्याय मिलना चाहिए। विपक्षी दल की बैठक मात्र दिखावा के लिए कि जाती है। केवल सत्ता की कुर्सी के लिए बैठक हो रही है।मोदी को हटाना ही उनका एजेंडा है। लेकिन यह दिख नहीं रहा है। NDA की बैठक में शामिल होने को लेकर कहा कि मीडिया अपनी चर्चा करती है। मोदी के सामने कोई पहलवान विपक्ष का नहीं दिख रहा है। कोई ठोस एजेंडा विपक्षी का नहीं दिखा रहा है। उपेन्द्र कुशवाहा अपने सोमवार को सरकारी आवास पर मीडिया से बात कर रहें थे।

पीएम मोदी का कोई मुकाबला नहीं

एनडीए की बैठक के पहले हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए की बैठक में वो और जीतन राम मांझी एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। सभी सहयोगियों को सम्मान मिलेगा। सम्मान से ही वोट जुड़ेगा। एनडीए मज़बूत है। इस बैठक के बाद सीटों पर बातचीत होगी। हम भी चाहते हैं हमारी पार्टी की पहचान बने।संतोष सुमन में विपक्षी दलों की बैठक पर कहा कि विपक्षी एकजुटता का कोई मतलब नहीं हैं। विपक्ष अभी से बिखरा हुआ है। पीएम मोदी का कोई मुक़ाबला नहीं हैं। देश की जानता का भरोसा पीएम मोदी पर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

4 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

4 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

5 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

5 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

8 घंटे ago