Bihar

बिहार: विवाद सुलझाने पहुंची महिला थानेदार को डंडे से पीटा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

महिला पुलिसकर्मियों पर लगातार हमले की खबर सामने आ रही है. ताजा मामला सुपौल से है. जहां जमीनी विवाद में हो रही मारपीट की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर ही हमला कर दिया गया है. लाठी और ठंडे से बेरहमी से पुलिस की पिटाई की गई है. इस हमले में थानाध्यक्ष निधि गुप्ता और दो पुलिस के जवान जख्मी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की वीडियो भी अब निकलकर सामने आई है. जिसमें ससाफ देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस कर्मियों को पीटा जा रहा है.

जमीनी विवाद को लेकर की गई मारपीट

दरअसल सुपौल में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की सुचना पर पहुंची लौकहा ओपी पुलिस पर एक पक्ष ने हमला कर दिया है. जिसमे दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति सहित थानाध्यक्ष निधि गुप्ता और दो पुलिस के जवान जख्मी हो गए हैं. फिलहाल सभी सदर अस्पताल में भर्ती हैं.

बताया जा रहा है कि लौकहा के वार्ड 06 में पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की जा रही है. जिसके बाद मौके पर पहुंची लौकहा ओपी के पुलिस पर एक पक्ष ने हमला कर मारपीट शुरू कर दिया. पुलिस के जवान को लाठी और ठंडे से बेरहमी से पीटा गया. वहीं, लौकहा ओपी के थानेदार निधि गुप्ता को भी हल्की चोटें आई है.

दो बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

जबकि मारपीट में एक पक्ष के दो व्यक्ति भी जख्मी हुए हैं. लौकहा ओपी अध्यक्ष निधि गुप्ता ने बताया कि जमीन विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. मामले में एक पक्ष द्वारा पुलिस के साथ मारपीट की गई. आपको बता दें कि, यहां दो पक्षों में पूर्व से ही दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आज एक पक्ष द्वारा खेत में ट्रैक्टर से जोताई कराई जा रही थी, लेकिन जब दूसरे पक्ष को इसकी जानकारी मिली तो उसने काम रुकवा दिया. इस बीच पहले पक्ष ने पुलिस बुलाई तो दूसरा पक्ष मारपीट करने लग गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

59 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago