बीते दिन कटिहार जिसे के बारसोई में बिजली को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई जिसके कारण पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज और फायरिंग करना शुरू कर दी। इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी। जिनमें से दो की मौत हो चुकी है जबकि एक युवक की इलाज जारी है। वहीं इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है।
दरअसल, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत पुलिस की गोली से नहीं बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति की गोली से हुई है। पुलिस का कहना है कि, प्रदर्शन के दौरान 2 लोगों की मौत और एक की घायल होने की जो घटना हुई है, उसमें पुलिस की कोई गलती नहीं है। पुलिस की गोली से उन युवकों की मौत नहीं हुई है।
बता दें कि, 26 जुलाई को हुई इस घटना के बाद शुक्रवार को डीएम और एसपी जांच के लिए पहुंचे थे, जांच के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी में जो वीडियो कैद हुआ है, उसके आधार पर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी करते हुए यह दलील दी हैं और साथ ही बयान की पुष्टि करने के लिए प्रशासन ने एक वीडियो भी जारी किया है।
वहीं फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर बिजली को लेकर बवाल के दौरान 2 लोगों की मौत और एक घायल पुलिस की गोली से हुई है या इसमें और कोई साजिश है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि लोगों की मौत पुलिस की गोली से नहीं बल्कि किसी अज्ञात की गोली से हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…