Bihar

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने की बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

बिहार में जारी सियासी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मुलाकात की. यह मुलाकात लंबे वक्त के बाद हुई. हरिवंश जदयू से राज्यसभा सांसद हैं. वे पार्टी के बायकॉट के बावजूद नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के मौके पर पहुंचे थे. इसके बाद जदयू ने नाराजगी व्यक्त की थी.

नीतीश कुमार और हरिवंश के बीच ये मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई, जब बिहार में कई तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं. दरअसल, महाराष्ट्र में रविवार को जिस तरीके से राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला और अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी में बड़ी टूट हुई, उसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र जैसी स्थिति बिहार में भी जल्द दोहराई जा सकती है.

विधायक सांसदों से मुलाकात कर रहे नीतीश कुमार?

नीतीश कुमार संगठन, लोकसभा क्षेत्र और चुनावी तैयारियों पर फीडबैक लेने के लिए विधायकों और सांसदों के साथ इन दिनों मुलाकात कर रहे हैं. वे विधायकों और सांसदों के साथ वन टू वन मीटिंग कर रहे हैं. इसी क्रम में कुछ सांसद मंगलवार को भी नीतीश कुमार से मिलने उनके पटना स्थित आवास पहुंचे. यहां हरिवंश नारायण भी नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे.

राज्यसभा के उपसभापति हैं हरिवंश

दरअसल, हरिवंश उन दिनों से सीएम नीतीश के करीबी रहे हैं, जब वो एक अखबार के संपादक थे. वो 2014 में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा पहुंचे. इसके बाद उन्हें राज्यसभा का उपसभापति चुना गया. कहा जाता है कि हरिवंश को उपसभा पति बनाने में नीतीश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी. तब से हरिवंश उपसभापति बने हुए हैं. नीतीश कुमार ने 2022 में बीजेपी से अपना रिश्ता तोड़ लिया मगर हरिवंश के ओहदे पर कोई आंच नहीं आई.

जेडीयू सांसद हरिवंश के राज्यसभा के उपसभापति बने रहने पर सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा रहती है कि नीतीश और पीएम मोदी के बीच की कड़ी है. इसी वजह से नीतीश कुमार ने उन पर इस्तीफे का दबाव नहीं बनाया. हालांकि इस पर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं आया. वैसे, अगले साल हरिवंश का कार्यकाल पूरा हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago