Bihar

बिहार: चाय की लत लगाने के लिए मिलाता था अफीम, चाय बेचकर खूब पैसा कमाया, जानिए कैसे हुआ खुलासा

यदि आप चाय के शौकीन हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. इसके अलावा यदि आपको सिर्फ एक ही दुकान की चाय पसंद आती है, तो भी सावधान हो जाइए. दरअसल, बिहार के पूर्णिया में एक खतरनाक चायवाला सामने आया है. ये चायवाला अपने ग्राहकों को अपनी चाय का लती बनाने के लिए चाय में अफीम मिला दिया करता था. उसकी दुकान पर अक्सर लोगों की भीड़ रहती थी. चाय बेचकर दुकानदार ने खूब पैसे भी कमाए. लोगों उसकी चाय के दिवाने हो गए थे. उसकी इस हरकत का वर्षों तक किसी को पता नहीं चला. लेकिन एक दिन किस्मत खराब थी और धरा गया. मुफ्फसिल थाना पुलिस ने उसका भांडाभोड़ दिया. पुलिस ने 64.4 ग्राम अफीम के साथ पकड़ लिया.

पुलिस ने इस बात का खुलासा हुआ कि वो चाय में अफीम मिलाया करता था. चायवाले की पहचान शहर के सदर थाना क्षेत्र के चंदननगर गुलाबबाग निवासी मंटू जयसवाल के बेटे प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार जयसवाल के रूप में हुई है. चाय की आड़ में वह अफीम की तस्करी भी करता था. अफीम की तस्करी के लिए वो अपनी कार का भी इस्तेमाल करता था. वहीं इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली थी कि कटिहार से एक कार सवार पूर्णिया की ओर अफीम लेकर जा रहा है.

पुलिस ने एनएच 31 के पास कार सवार को पकड़ा. अरोपी के पास से 64.6 ग्राम अफीम बरामद की गई है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बंगाल से अफीम लाकर अपनी चाय की दुकान में चोरी-छिपे बेचता था. इस दौरान वह चाय में भी अफीम मिलाता था. जिससे लोगों को उसकी चाय की लत लग गई. लोगों को भी पता नहीं था कि चाय में अफीम मिलाई जाती है. आरोपी जलालगढ़ स्थित काली मंदिर के पास चाय की दुकान लगाता था. इस तरह की ये पहली घटना नहीं है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में इंटरनेशनल नारकोटिक ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया है. इसमें राजस्थान निवासी दो लोगों को गिरफ्तारी किया गया है. इन आरोपियों के पास से 41.2 किलोग्राम अफ़ीम बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ की कीमत है. चाय की थैलियों से लदे ट्रक में अफीम मणिपुर से दिल्ली लाई जा रही थी. गिरफ्तार आरोपी करीब पांच साल से अफीम की सप्लाई कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, देश के कई राज्यों में इनका नेटवर्क स्थापित है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

6 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

7 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago