Bihar

बिहार में पुल निर्माण निगम के मालामाल इंजीनियर के घर विजिलेंस की रेड, मिले 80 लाख कैश और जेवरात

पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के भागलपुर स्थित आवास पर निगरानी ब्यूरो की टीम ने छापा मारा। सुबह से जारी छापेमारी में अब तक करीब 80 लाख रुपये नकद और आभूषण बरामद किए गए हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंजीनियर के खिलाफ पटना में 24 जुलाई को केस दर्ज किया गया था। इसी क्रम में छापेमारी करने पटना से विजिलेंस की टीम बुधवार सुबह भागलपुर पहुंची। इंजीनियर के घर से इतनी भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद देखने वालों की आंखें भी फटी रह गईं।

शहर के हनुमाननगर स्थित आवास पर टीम ने दबिश दी। छापेमारी का नेतृत्व विजिलेंस के डीएसपी संजय जायसवाल कर रहे हैं। टीम में 10 अधिकारी शामिल हैं। विजिलेंस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अभी तक 70 से 80 लाख रुपये बरामद हुए हैं। नोटों की गिनती अभी की जा रही है। इसके अलावा बरामद जेवर की कीमत का भी आकलन किया जा रहा है। आवास पर मिले दस्तावेजों और बैंक से संबंधित कागजातों की भी जांच चल रही है।

इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के आवास के अलावा कार्यालय में भी विजलेंस की छापेमारी हुई है। किसी के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। आवास के आसपास सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि नोटों की गिनती का काम पूरा होने पर रकम एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। एक टीम ने श्रीकांत के दफ्तर में भी तलाशी ली है। छापेमारी के बाद इंजीनियरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago