Bihar

‘दूल्हा तय नहीं हुआ, फूफा लोग नाराज होने लगे’; नीतीश कुमार के PC में शामिल नहीं होने पर BJP का तंज

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्षी दलों के गठबंधन को इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम दिया गया। दो दिनों तक चली बैठक के बाद कल शाम आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। इस पीसी में विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता शामिल हुए, लेकिन बिहार के मुख्यमंक्षी नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव गैरहाजिर रहे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर नीतीश कुमार सहमत नहीं थे। ऐसे में अब उनके विपक्षी को मौका मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तंज कसने लगी है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्वीट कर कहा, ”सुने हैं बिहार के महाठगबंधन के बड़े-बड़े भूपति बेंगलुरु से पहले ही निकल आए! दूल्हा तय नहीं हुआ, फूफा लोग पहले नाराज हो रहे!” उन्होंने कहा, ”फोटोबाजी, राजनीतिक पर्यटन के लिहाज से बेंगलुरु सेशन क्लोज हुआ। अगली सूटिंग मुंबई में।”

वहीं, बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, ”बेंगलुरु में सबसे बड़ी किरकिरी तो नीतीश कुमार की हुई है। उन्हें फर्जी “इंडिया’ का संयोजक न बनाये जाने से नाराज होकर पहले ही बैठक से निकल लेना पड़ा। वे प्रेस कांफ्रेंस में नहीं थे। बंगलुरू में नीतीश-विरोधी पोस्टर भी लगाये गए थे, जबकि वहां सरकार कांग्रेस की है।” सुशील मोदी ने कहा कि इन दलों की पटना बैठक में इसी तरह नाराज होकर दिल्ली लौट गए थे। जो लोग चुनाव से पहले न मन मिला पा रहे हैं, न एक चेहरा तय कर पाए, वे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई चुनौती नहीं दे पाएंगे।

आपको बता दें कि बैठक के पहले दिन बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे। इस पोस्टर में उन्हें ‘अनस्टेबल प्राइम मिनिस्टर उम्मीदवार’ बताया गया है। साथ ही इसमें बिहार में हाल ही में गिरे पुल की तस्वीर भी लगाई गई थी। हालांकि, बाद में उन्हें हटा दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

9 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

10 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

13 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

13 घंटे ago