Bihar

बिहार में दरभंगा के बाद दो और जिलों में इंटरनेट बैन, जानिए क्यों और कहां लगायी गयी पाबंदी…

बिहार के दो और जिलों में आज इंटरनेट बंद रहेगा. दरभंगा को लेकर पूर्व में ही आदेश जारी कर दिए गए थे. अब मधुबनी और औरंगाबाद जिले के लिए भी पाबंदी जारी की गयी है. गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें दरभंगा के बाद अब मधुबनी जिला और औरंगाबाद जिला के हसपुरा ब्लॉक में इंटरनेट सेवा पर रोक लगायी गयी है.

राज्य सरकार ने मधुबनी जिला और औरंगाबाद जिला के हसपुरा ब्लॉक में इंटरनेट के संचालन पर पाबंदी लगा दी है. यह पाबंदी 30 जुलाई तक लगी रहेगी. मुहर्रम के मद्देनजर किसी भी अनहोनी से जिले को दूर रखने, शांति बनाये रखने और अफवाह नहीं फैले, इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर यह रोक लगायी गयी है.

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ एस सिद्धार्थ के आदेश से मधुबनी जिले में 29 और 30 जुलाई की शाम और औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में 29 जुलाई की सुबह आठ बजे से 30 जुलाई की शाम तक सभी प्रकार की इंटरनेट की सेवाएं बंद रखी गयी हैं. यानी आज रविवार को शाम तक इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी.

बता दें कि दरभंगा में इंटरनेट सेवा को बैन किया गया है. यह पाबंदी भी रविवार शाम तक जारी रहेगी. दरभंगा में मुहर्रम से पूर्व ही अलग-अलग घटनाओं को लेकर माहौल बिगड़ने लगे थे. जिसके बाद यह फैसला लिया गया था. अब मधुबनी और औरंगाबाद के लिए भी निर्णय लिए गए हैं. मुहर्रम को लेकर गृह विभाग अलर्ट मोड पर है. किसी भी तरह की अनहोनी या विवाद को लेकर पहले से ही प्रशासन को सचेत कर दिया गया है. संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

56 मिनट ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago