Samastipur

मुसरीघरारी चौराहे पर मुहर्रम के दौरान 22 अखाड़ों के ताजिया का हुआ मिलान; मंत्री, DM, SP समेत हजारों लोग रहे मौजूद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले के मुसरीघरारी स्थित चौराहा पर मुहर्रम के दौरान 22 अखाड़ों के ताजिया का मिलान कराया गया। इसको लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी। ताजिया मिलान के दौरान इन सभी अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अस्त्र-शस्त्र के साथ एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा लोगो को आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान बिहार सरकार के संसदीय मंत्री विजय चौधरी के अलावे डीएम, एसपी सहित जिले के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ताजिया मिलन समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह प्रेम व भाईचारे के लिए शहादत का पर्व है। इसका एकमात्र उद्देश्य त्याग, समर्पण, सत्य मार्ग का अनुसरण तथा आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ सेवा का भाव स्थापित करना है। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद के नवासों को कर्बला के मैदान में यजीदों ने शहीद कर दिया था।

डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि मुहर्रम इंसानियत का पैगाम देता है। समूह के लिए त्याग और बलिदान की भावना से ही सामाजिक जीवन की नींव मजबूत होती है। यहां के लोगों ने जिस प्रकार मुहर्रम पर्व में शांति पूर्ण ढंग से मनाया वे काविले तारीफ है। एसपी विनय तिवारी ने कहा कि इतिहास उसी का लिखा जाता है जिसमें आत्मोत्सर्ग की भावना निहित हो। एसपी ने भी लोगों शांती पूर्ण ढंग से मुहर्रम मनाने को लेकर लोगो को बधाई दी।

मौके पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, कमेटी के अध्यक्ष नसीम अब्दुल्ला, कमेटी के सचिव साहब जान, मो गुलाब कैसर, शहादत हुसैन आदि ने ताजिया मिलन समारोह को संबोधित किया। इससे पूर्व मुहर्रम कमिटी के लोगों ने अतिथियों को टोपी और तलवार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान बीडीओ प्रियदर्शनी गुप्ता, सीओ पंकज कुमार झा, मुसरीघरारी नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी, उप मुख्य पार्षद प्रमोद महतो, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, दानिश कमाल, असरार दानिश, अताउल रहमान, मो. राजा, मो. शाहिद रजा, मो. नौशाद, मो. नैयर, मो. मंजर, मो. शिकंदर, मो. नसरुद्दीन, मो. नवाव, मो. कलाम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

56 मिनट ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago