Bihar

चिराग पासवान का बड़ा दावा: ‘कहा- उनके संपर्क में हैं जदयू के कई MP-MLA, सीएम नीतीश के पार्टी में जल्द होगी टूट’

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बाद अब बिहार की राजनीति भी गरमाने लगी है। भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ उपेन्द्र कुशवाहा भी दावे करने लगे हैं। इस बीच लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी बिहार के संदर्भ में बड़ा दावा किया है।चिराग पासवान ने कहा कि NCP की तरह नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में भी बड़ी टूट होने वाली है। चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी में टूट का डर सताने लगा है लिहाजा वे विधायकों और सांसदों के साथ वन-टू-वन बातें कर रहे हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि जिस नीतीश कुमार ने सिर्फ दूसरे दलों को तोड़ने का काम किया है। आज उन्हें अपनी पार्टी की चिंता सता रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से अपने विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं, यह उनके डर को ही दर्शाता है। जिस तरह का असंतोष जेडीयू के विधायकों, सांसदों और अन्य नेताओं में है, ऐसे हालात में नीतीश कुमार का डरना लाजिमी भी है।

चिराग पासवान ने कहा कि जेडीयू के सांसद और विधायक साल 2020 का चुनाव किसके खिलाफ लड़कर जीते हैं। नीतीश कुमार जब एनडीए के साथ थे, तब उनके विधायकों और सासंदों ने महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन आज जब नीतीश महागठबंधन के साथ आ गए हैं तो एक ही सीट पर कई दावेदार खड़े हो गए हैं। ऐसे में नीतीश के MLA और MP के बीच भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है।

चिराग पासवान ने दावा करते हुए कहा कि जेडीयू के कई विधायक और सांसद उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और बिहार में जेडीयू के अंदर बहुत जल्द एक बड़ी टूट होने वाली है। वहीं, जेडीयू के इस आरोप पर कि बीजेपी छोटी पार्टियों को तोड़ रही है, इस बयान पर चिराग पासवान ने पलटवार किया और कहा कि जिन लोगों ने खुद चिराग पासवान की पार्टी को तोड़ने का काम किया, वे ऐसी बातें नहीं करें तो बेहतर होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago