Bihar

मांझी के बेटे का दावा-10 दिन में तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री: कहा- लालू करने जा रहे बड़ा खेल.. किसी भी वक्त नीतीश भंग कर सकते हैं विधानसभा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने कहा कि महाराष्ट्र के जैसे ही राष्ट्रीय जनता दल भी काम कर रही है। 5 से 10 दिन में खेला होगा और यह खेला राजद करेगा। तेजस्वी यादव 10 दिनों में मुख्यमंत्री बनेंगे।

संतोष मांझी ने कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विचलित हैं। इसलिए अपने विधायकों से मिल रहे हैं। ढाई सालों में वह किसी से नहीं मिले और अब वह फोन कर बुला-बुलाकर सभी सांसदों और विधायकों से मिल रहे हैं।

इससे लगता है कि एक अल्टीमेटम आ चुका है और उस अल्टीमेटम से वह विचलित हो गए हैं कि अब उनकी कुर्सी जाने वाली है। इसलिए अब वह कुछ भी कर सकते हैं, विधानसभा भंग भी कर सकते हैं।

संतोष मांझी बोले- मुझे नहीं लगता है कि अब एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी है। अगर वहां से हरी झंडी मिलती तो अब तक वह चले जाते। एनडीए 2024 में अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है। नीतीश कुमार का युग खत्म हो चुका है।

उन्होंने कहा कि जिस कमिटमेंट के साथ यह गठबंधन हुआ था कि तेजस्वी यादव को कुछ दिनों के बाद मुख्यमंत्री बना देना है। उस कमिटमेंट पर नीतीश कुमार खरे नहीं उतर रहे हैं। उनको कुर्सी प्यारी है।

नीतीश पर राजद का प्रेशर

अब राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से पूरा प्रेशर दिया जा रहा है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाए नहीं तो वह पार्टी तोड़ देंगे। इसलिए नीतीश कुमार सभी विधायकों और सांसदों को बुलाकर समझाने की कोशिश कर रहे हैं की आप लोग मेरे साथ रहिए।

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी राष्ट्रीय ने कहा- जनता दल, जेडीयू को तोड़कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का पूरा प्रयत्न कर रही है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। वह इसके लिए बहुत परेशान हैं और व्याकुल भी हैं।

राजद सुप्रीमो लालू यादव भी चाहते हैं कि जितना जल्दी हो सके तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाए और नीतीश कुमार अपनी कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते हैं। तो लड़ाई और टकराव तो होना ही है।

छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे थे संतोष मांझी

संतोष मांझी ने ये बयान सोमवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर कहा। संतोष मांझी डोमसाइल नीति रद्द करने के खिलाफ धरने में शामिल हुए थे। संतोष मांझी ने छात्रों के समर्थन में बात करते हुए कहा कि मैं यही चाहता हूं कि बिहार के जो युवा बेरोजगार हैं, उन्हें मौका मिलना चाहिए।

डिप्टी सीएम ने कहा था कि वह 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे। पर अब बिहार सरकार ने जिस तरह से बदलाव किया है कि बाहर के लोग भी बिहार में आकर शिक्षक अभ्यर्थी के रूप में फॉर्म भर सकते हैं। यह गलत है। हम यही चाहते हैं कि बिहार के युवाओं को उचित मौका दिया जाए।

संतोष मांझी ने बिहार सरकार बहाली करना ही नहीं चाहती है। वह बस दिखावा कर रही है। इसलिए इस तरह के बदलाव लेकर आ रही है। लगातार अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हो रहे हैं, उन पर केस किए जा रहे हैं जो कि बहुत गलत है।

हम आज शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ हैं और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए हम उन अभ्यर्थियों के साथ हैं जो यह सपना संजोए हुए हैं कि वह बिहार में सेवा करेंगे। अगर हमारी बात नहीं मानी जाएगी तो हम बहुत ही ऑर्गेनाइज तरीके से आगे धरना प्रदर्शन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

9 मिनट ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

11 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

11 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

12 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

13 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

20 घंटे ago