Bihar

BREAKING: चिराग पासवान बनेंगे केंद्रीय मंत्री ! पीएम मोदी से मिला संदेश तो दिल्ली के लिए भरी उड़ान, 12 जुलाई को ले सकते हैं शपथ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को चिराग पासवान से मुलाकात की. दोनों नेताओं की हुई मुलाकात के बाद चिराग ने आननफानन में अपनी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात की और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दिल्ली के लिए रवाना होने के पहले चिराग ने कहा कि पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों ने मुझे अधिकृत किया कि एनडीए से गठबंधन करने के फैसले पर क्या अंतिम निर्णय हो.

उन्होंने कहा कि एनडीए से गठबंधन की चर्चा पहले से चल रही थी. समय-समय पर लोजपा रामविलास ने बीजेपी का उपचुनाव में सहयोग किया था. अब 2024 के लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा पार्टी की आज की बैठक में उस पर चर्चा हुई है. हालाँकि उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर जब तक पूरी तरह फैसले नहीं हो जाता तब तक इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। पार्टी के सभी नेताओं ने मुझे गठबंधन करने के लिए अधिकृत किया है. कुछ बैठकों के बाद गठबंधन पर फैसला सामने आ जाएगा।

इस बीच लोजपा (रामविलास) के सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर बात हुई है. नित्यानंद राय ने इसी खास संदेश के साथ चिराग पासवान से मुलाकात की थी. उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संदेश चिराग को दिया है कि अगर वे एनडीए में शामिल होते हैं तो उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जायेगा. संभवतः 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे. उस दिन चिराग पासवान को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है.

वहीं 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है. उस बैठक में भाजपा अपनी ताकत दिखाने के लिए सभी घटक दलों को एक मंच पर लाना चाहती है. इसमें बिहार से चिराग पासवान की पार्टी को अपने पाले में लाकर वह खुद को मजबूती से पेश कर सकती है. इससे भाजपा अपने आप को बिहार में मजबूत भी करेगी और साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सख्त संदेश भी देगी कि उनके खिलाफ एनडीए एकजुट है.

सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान को भाजपा ने यह भी भरोसा दिया है कि उन्हें हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिलेगा. उनके चाचा पशुपति पारस का वहां से टिकट कटेगा. साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान लोजपा रामविलास को बिहार में 4 से 5 सीट देने का भी आश्वासन दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago