चिराग पासवान की NDA में वापसी और बढ़ते कद को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी यानी पारस गुट की बेचैनी बढ़ गयी है। पारस गुट के सांसद अब धीरे-धीरे खुलकर सामने आने भी लगे हैं। इसी कड़ी में चिराग पासवान के चचेरे भाई और समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने बड़े भाई पर तीखा निशाना साधा है।
राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज ने चिराग पासवान के NDA में शामिल होने पर तीखा तंज कसा है और कहा है कि लालू प्रसाद जी नीतीश कुमार के बारे में कहा करते थे कि उनके पेट में दांत है, वैसा ही कुछ इनका है कि खाने के दांत कुछ और दिखाने के कुछ और हैं।
प्रिंस राज ने ये भी कहा कि हिन्दुस्तान में जो भी ये भावना रखता है कि विकास होना चाहिए और पीएम मोदी में आस्था जताता है, वो NDA के साथ आएगा, बाकी लोग दिखावा करेंगे। वहीं, चिराग पासवान के साथ सीटों के विवाद पर प्रिंस राज ने कहा कि हर किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का हक़ है। हमलोग जिसके साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। बाकी लोग आते हैं और जाते हैं।
वहीं, चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग सीटों को लेकर ही NDA में आ रहे हैं, वो इस बात से ही आ रहे हैं कि उन्हें सीट मिलेगा तो आएंगे तो जनता भलीभांति समझती है। वहीं, समस्तीपुर से चुनाव लड़ने का दावा करते हुए प्रिंस राज ने कहा कि बिल्कुल मैं वहीं से चुनावी अखाड़े में उतरुंगा। इसमें कोई सवाल ही नहीं उठता है। लेकिन 10 मुंह 10 बातें, भ्रम फैलाने वाले बहुत लोग हैं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…