Bihar

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का OMR शीट जारी, एक प्रश्न के लिए दिये जायेंगे 5 ऑप्शन

राज्य की सबसे बड़ी वैकेंसी 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में कल ही बदलाव किए गए। आवेदन की आखिरी तिथि 3 दिनों के लिए बढ़ाई गई थी। आवेदन की आखिरी तिथि अब 15 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है। वहीं अब BPSC द्वारा शिक्षक बहाली परीक्षा का OMR शीट प्रैक्टिस के लिए जारी कर दिया गया है। यह OMR शीट उन अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है] जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। ताकि परीक्षा के समय किसी भी अभ्यर्थियों को कोई परेशानी इस OMR शीट को भरने में ना हो। वह अभी से ही इसका प्रैक्टिस कर लें। इस शीट में नेगेटिव मार्किंग के साथ कुल 5 ऑप्शन दिए गए हैं।

6 लाख अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

BPSC के सचिव सह परीक्षा नियंत्रक रवि भूषण ने बताया कि शिक्षक भर्ती के लिए सोमवार शाम तक 5 लाख 50 हजार 683 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 4 लाख 1 हजार 682 ने फाइनल आवेदन जमा किया है। आवेदन करने वालों में 15 हजार नियोजित शिक्षक भी हैं।

24 से 27 अगस्त तक होगी परीक्षा

शिक्षक भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा 24, 25, 26 और 27 अगस्त को दो पाली होगी। कक्षा 1 से 5, कक्षा 9 और 10 और 11 और 12 के शिक्षक के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी। संबंधित विषय में अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन होगा।

लिखित परीक्षा से होगा चयन

1 लाख 70 हजार 461 शिक्षक भर्ती के तहत 79 हजार 943 प्राइमरी टीचर, 39 हजार 916 माध्यमिक टीचर और 57 हजार 602 उच्च माध्यमिक टीचरों की भर्ती होगी। इस भर्ती में चयन केवल लिखित परीक्षा से होगा। इंटरव्यू नहीं होगा। तीनों श्रेणियों के अध्यापकों का फॉर्म एक ही है, लेकिन परीक्षा अलग अलग होगी। यह दो घंटा का पेपर 120 अंकों का होगा, जिसमें 80 संबंधित विषय से 40 अंक सामान्य ज्ञान से होंगे। नेगेटिव मार्किंग भी होगी। क्वालिफाइंग पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

1 घंटा ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

6 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

16 घंटे ago