महाराष्ट्र में जोड़-तोड़ की राजनीति के बीच बिहार की महागठबंधन सरकार में भी जल्द टूट के कयास लगाए जा रहे हैं। रविवार को भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन सकती है। अब इसपर जदयू ने पलटवार करते हुए चुटकी ली है।
सोमवार को जदयू पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि बिहार में महाराष्ट्र जैसे हालात बन रहे हैं। इसका तो मतलब ये हुआ कि बिहार के नेताप्रतिपक्ष अपने भाजपा विधायकों को लेकर महागठबंधन में शामिल होने वाले हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टी एनसीपी के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने रविवार को 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे की सरकार को समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। महाराष्ट्र में सियासी खेला के बाद अब भाजपा बिहार की महागठबंधन सरकार में सेंध मारने की कोशिश में है।
इस बीच जदयू ने कहा कि महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष कई विधायकों के साथ सरकार में शामिल हो गए हैं। बिहार में ऐसी स्थिति बनने का मतलब तो यही हुआ कि बिहार के नेताप्रतिपक्ष भी अपने भाजपा विधायकों को लेकर महागठबंधन सरकार में शामिल होने वाले हैं।
बता दें कि रविवार को सुशील मोदी ने कहा था कि बिहार में भी महाराष्ट्र-जैसी स्थिति बन सकती है। इसे भांपकर नीतीश कुमार ने विधायकों और सांसदों से वन-टू-वन बात करना शुरू कर दिया। मोदी ने कहा कि जदयू के विधायक-सांसद न राहुल गांधी को स्वीकार करेंगे, न तेजस्वी यादव को। पार्टी में बहुत जल्द भगदड़ की आशंका है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…
समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…
16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…
बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…