समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

BJP नेताओं पर लाठीचार्ज, पहले घेरा.. फिर दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस ने भांजी लाठियां, सांसद के सिर पर गंभीर चोट

बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर पुलिस ने चटकाई लाठियां। इस दौरान सांसद के सिर और हाथ पर गंभीर चोट लगी है। मौके पर अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है।गांधी मैदान में बीजेपी नेताओं का महाजुटान हुआ और फिर ये नेता विधानसभा मार्च के लिए निकल पड़े हैं।

फिलहाल इन्हें पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर रोका है और लाठीचार्ज किया है। साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया है। लाठीचार्ज के दौरान महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी है।

IMG 20220723 WA0098

बता दे की सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के कोशिश की है. कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की. आंसू गैस के गोले छोड़े. कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया.

IMG 20230522 WA0020IMG 20230604 105636 460

IMG 20230606 WA0083IMG 20230324 WA0187 01Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu GIMG 20230701 WA0080IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01