Bihar

बिहार में BJP MLC के कैंपस पर दौड़ा नीतीश सरकार का बुलडोजर, जानिए पूरा मामला

बिहार में बीजेपी के एक एमएलसी बुलडोजर एक्शन के दायरे में आ गए हैं. मामला गोपालगंज से जुड़ा है जहां राजीव सिंह के आलीशान मकान के चाहरदीवारी और गेट पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है. नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ स्थित बीजेपी एमएलसी राजीव सिंह का आवास है. जिला प्रशासन का कहना है कि एनएच-27 की जमीन का अतिक्रमण कर बीजेपी एमएलसी ने मकान का बाउंड्री कराया था. इसके लिए उन्हें पहले ही नोटिस जारी किया गया था.

नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया, जिसके बाद आज शाम में बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है. गोपालगंज के सदर अंचल के सीओ राकेश कुमार का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस दिया गया था, इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण को खाली कराया गया है. उन्होंने कहा कि पहले राउंड में एनएच-27 की जमीन को अतिक्रमण करनेवाले 149 लोगों के घरों दुकान से अतिक्रमण हटाया गया. दूसरे राउंड में 28 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर एनएच की जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है.

इस मामले में बीजेपी के एमएलसी राजीव सिंह ने कहा कि अतिक्रमण खुद हटाने के लिए बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला था और दो दिनों का वक्त मांगा था. एमएलसी ने कहा कि आज सुबह से उनका मजदूर लगा हुआ था और अतिक्रमण को हटा रहा था, इसके बावजूद शाम में 4:50 बजे जिला प्रशासन के अधिकारी दो जेसीबी लेकर पहुंचे और आनन-फानन में मकान की बाउंड्री वाल और गेट को तोड़वा दिए.

एमएलसी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बंजारी मोड़ से लेकर अरार मोड़ तक कई रसूखदार हैं, जिन्होंने एनएच-27 की जमीन को अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन उन पर प्रशासन कोई करवाई नहीं कर रहा है. एमएलसी ने पूरे मामले में सरकार के इशारे पर कार्रवाई करने की बात कही है.

Avinash Roy

Recent Posts

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

58 मिनट ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

2 घंटे ago

पटना का IGIMS 3 हजार बेड का होगा, CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…

4 घंटे ago

12 साल की उम्र में बिहार छोड़ने वाला मुजफ्फरपुर का लड़का बना ब्रिटेन सरकार में AI मंत्री, 20 साल बाद लौटे जन्मभूमि

बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…

6 घंटे ago

सड़क पर पैदल चलने वालों को खास सुविधा, मिलेगा उचित सम्मान; सीएम नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते…

9 घंटे ago

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, 4200 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला…

11 घंटे ago