Bihar

बीपीएससी अध्यक्ष ने दिए बिहार शिक्षक भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के संकेत, साथ ही कहा- तय तिथि पर ही होगी परीक्षा

बीपीएससी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in , onlinebpsc.bihar.gov.in का सर्वर धीमा होने के चलते बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करना चाह रहे अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने से एक सप्ताह से शिक्षक अभ्यर्थी परेशान हैं। वेबसाइट काफी धीमी गति से चलने के चलते आवेदन भरने में अभ्यर्थियों को दो-तीन घंटे का समय लग रहा है। उसमें भी कई तरह की परेशानी अभ्यर्थियों को हो रही है। एक बार में किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन पूरा नहीं हो रहा। बिहार लोग सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा है कि शुरू में कम आवेदन आ रहे थे। अब आवेदन बहुत तेजी से बढ़ गए हैं। इससे सर्वर पर लोड बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। सर्वर डाउन होने से समय का नुकसान होने की स्थिति में जितना समय सर्वर डाउन रहा, उतना समय ही कंपनसेट किया जाएगा। तय तिथि ही परीक्षा ली जाएगी।

बीपीएससी ने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के समक्ष आ रही दिक्कतों को हल करने के आदेश दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष के बयान के बाद भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने की पूरी उम्मीद है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे देर रात या सुबह आवेदन का प्रयास करें क्योंकि तब सर्वर पर लोड कम रहता है। अब तक इस भर्ती के लिए 2.95 लाख आवेदन आ चुके हैं। सिर्फ 3 पहले इनकी संख्या 1.32 लाख थी।

आवेदन भरने से परेशान अभ्यर्थी सुधांशु कुमार, राजनीतिज्ञ कुमार, आर्दश कुमार, जमशेद आलम, अंजु कुमारी, पूजा कुमारी ने बताया कि बीपीएससी की वेबसाइट बहुत स्लो है। सर्वर की समस्या से पंजीयन तक नहीं हो रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई को समाप्त हो रही है। ऐसी स्थिति में हजारों अभ्यर्थी आवेदन भरने से वंचित हो जाएंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि आवेदन में इतने तरह के सर्टिफिकेट भी देने हैं। इसे बनाने में 20 दिन से अधिक का समय लग रहा है। जब सर्टिफिकेट बन गया है तो यह समस्या आ रही है।

शुक्रवार तक दो लाख 95 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीयन करा लिया था। करीब एक लाख 98 हजार 670 से अधिक ने फाइनल आवेदन कर दिया है। इधर, पूरे मामले में आयोग के सचिव रविभूषण ने बताया कि इस बाबत जानकारी बेलट्रॉन को दी गई है। वेबसाइट की स्पीड बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

4 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

6 घंटे ago