Bihar

सावधान! बिहार में एटीएम फ्रॉड ‘गर्ल गैंग’ एक्टिव, एल्युमिनियम पत्ती लगाकर छिप जातीं, ग्राहक के जाने के बाद पैसे उड़ातीं; यूट्यूब से सीखा तरीका

पटना में दो लड़कियां शातिर तरीके से एटीएम से पैसे उड़ाती पकड़ी गईं हैं। ये दोनों एटीएम के कैश डिस्पेंसर में एल्युमिनियम की पत्ती रखकर ग्राहकों का कैश उड़ा लेती थीं। दरअसल एल्युमिनियम की पत्ती लगने से पैसे तो डिस्पैच होते, लेकिन एटीएम में ही फंस जाते थे।

फिर ग्राहकों के वहां से जाने के बाद दोनों एटीएम में जाती और पैसे निकाल लेती थीं। इन लड़कियों ने एटीएम से छेड़छाड़ कर 4 महीने में 5 लाख उड़ाए हैं। दोनों ग्रेजुएट हैं और अपने पेरेंट्स के साथ पटना में रहती हैं।

कंकड़बाग पुलिस ने काजल कुमारी (20) और स्वीटी कुमारी (22) काे ऑटो स्टैंड के पास स्थित आईसीआईसी बैंक की एटीएम के पास गिरफ्तार किया।

दोनों ऐशो आराम की जिंदगी और महंगे कपड़े खरीदने के लिए ऐसा करती थीं। पुलिस का कहना है कि दोनों को मॉल में शॉपिंग और महंगी लिपस्टिक का शौक है। वो इसे पूरा करने के लिए ये काम किया करती थीं।

कस्टमर के 6 हजार फंसे तो खुला राज

कंकड़बाग ऑटो स्टैंड के पास आईसीआईसी बैंक की एटीएम में एक ग्राहक 6 हजार रुपए निकालने गए थे। उन्होंने कार्ड डालकर बटन दबाया पर रकम नहीं निकली। फिर दूसरा ग्राहक आया। उसने दाे हजार निकालने के लिए कार्ड डाला, ताे पैसा नहीं निकले। दोनों एटीएम के पास रुके रहे।

इसी बीच काजल और स्वीटी एटीएम में गईं और कैश डिस्पेंसर से उन्होंने रकम निकाल ली। जब दोनों ग्राहकों ने काजल और स्वीटी काे रोका और पूछताछ की, तो लड़कियों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस पहुंची गई और चारों काे थाने ले गई।

पुलिस ने जब दोनों की फोटो एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखने वाले अधिकारी काे भेजा ताे उन्होंने कहा कि ये पहले भी वारदात कर चुकी हैं। उसके बाद पुलिस ने काजल और स्वीटी काे गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एल्युमिनियम की दो पत्ती और 4500 रुपए और एक मोबाइल भी बरामद हुआ।

महंगी लिपस्टिक और शॉपिंग का है शौक

कंकड़बाग थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह बताया कि दो युवतियों को 2 एल्युमिनियम की पत्ती, 4500 कैश और मोबाइल के साथ अरेस्ट किया गया है। पूछताछ में दोनों युवतियों ने खुलासा किया अब तक दर्जनों एटीएम में एल्युमीनियम की पत्ती फंसाकर लाखों रुपए उड़ा चुकी हैं।

लोगों के उड़ाए गए पैसा से महंगे कपड़े और महंगी लिपस्टिक के साथ अन्य कई समान खरीदती थीं। दोनों युवतियों के पास से बरामद किए गए मोबाइल में पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं। इसमें मॉल से महंगे कपड़े की खरीदारी करना, लजीज खाना खाना समेत अन्य कई साक्ष्य सामने आए हैं।

एटीएम मशीन में जाकर डेमो भी दिखाया

पुलिस के मुताबिक स्वीटी( 22) गांधी मैदान थाना इलाके सैदपुर और काजल कुमारी लालजीटोला स्थित किराए के मकान में माता पिता के साथ रहती हैं। दोनों की बीच अच्छी दोस्ती है। एक सीतामढ़ी और एक मुजफ्फरपुर के रहने वाली है।

दोनों ने पूछताछ में यह भी बताया कि एटीएम के कैश डिस्पेंसर में एल्युमिनियम की पत्ती लगाने के तरीका यूट्यूब से सिखाया था। दोनों ने पुलिस के सामने पत्ती लगाकर कैश उड़ाने का डेमो भी दिखाया।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

36 सेकंड ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

43 मिनट ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

1 घंटा ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

4 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

8 घंटे ago