Bihar

आज बिहार कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर

आज पटना में बिहार कैबिनेट की बैठक होगी. जहां कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की पिछली बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी थी, जिसमें सबसे प्रमुख शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन था. शिक्षक नियुक्ति में आवेदन के लिए बिहार का स्थाई निवासी होने की अर्हता को समाप्त किया गया था. जिससे भारत के किसी राज्य के नागरिक शिक्षक नियुक्ति में आवेदन कर सकते हैं लेकिन सरकार के इस फैसले पर जबरदस्त विरोध भी हो रहा है.

शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन का विरोध: 

हालांकि राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं. विपक्ष की तरफ से भी हमले तेज हो गए हैं. सरकार को लगातार सफाई देनी पड़ रही है. यहां तक कि मुख्य सचिव और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को सफाई देनी पड़ रही है.

675 पदों के सृजन की स्वीकृति: 

इसके अलावा कैबिनेट की पिछली बैठक में पंचायती राज विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिकीय संवर्ग नियमावली 2018 के गठन के फलस्वरुप विभाग के नियंत्रण वाले क्षेत्रीय कार्यालय में लिपिक संवर्ग के विभिन्न 675 पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी गई थी.

विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत:

इसके साथ ही 8 जिलों अररिया, अरवल, नवादा, मधुबनी, लखीसराय, वैशाली, कटिहार और सीतामढ़ी में 520 आसन वाले एक-एक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए 370 करोड़ 82 लाख 24 हजार की स्वीकृति भी दी गयी थी.

तेजस्वी शामिल नहीं होंगे:

आज की कैबिनेट की बैठक में भी कई महत्वपूर्ण फैसले सरकार ले सकती है. विशेषकर नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार क्या फैसला लेती है, उस पर सबकी नजर रहेगी. आज की कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से सभी संबंधित विभागों को तैयारी के लिए पत्र भेजा गया है. आज की कैबिनेट की बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना कम है, क्योंकि वह बिहार से पिछले कई दिनों से बाहर हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 मिनट ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

1 घंटा ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

2 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago