Bihar

बिहार: जिंदा लौटा मासूम, NDRF ने 8 घंटे बाद 4 साल के शिवम को बोरवेल से सुरक्षित निकाला

बिहार के नालंदा जिले में करीब 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम को करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मासूम को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नालंदा के कुल गांव में जिला प्रशासन की देख-रेख में यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. एडीआरएफ की टीम ने बच्चे को सुरक्षित निकाला.

जानकारी के मुताबिक मासूम की उम्र महज 3 या 4 साल है. बच्चे का नाम शिवम बताया जा रहा है. बच्चे की मां का कहना है कि उसका बच्चा गांव के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. और वह पास ही खेत में काम कर रही थी. इसी बीच उसे पता चला कि वह खेलते-खेलते ही बोरवेल में गिर गया.

मौके पर रेस्क्यू टीम तैनात

बच्चे के बोरवेल में गिरने की जैसे ही सूचना मिली पूरे गांव में अफरातफरी मच गई. स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया. पुलिस बल फौरन मौके पर पहुंच गया. जेसीबी मशीन मंगवाई गई. सुबह से ही बच्चे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर तैनात है.मौके पर मेडिकल टीम को भी मुस्तैद कर दिया गया है. बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है. ताकि बच्चे की जिंदगी बचाई जा सके.

सिंचाई के लिए बना था बोरवेल

स्थानीय लोगों का कहना है कि 150 फीट गहरे बोरवेल में करीब 40 से 50 फीट पर फंसा है. गांव के लोगों का कहना है कि वह बोरवेल गांव के खेतों की सिंचाई के लिए खोदा गया था. लेकिन इस हादसे के बाद गांव वाले दूसरे बोरवोल को लेकर सतर्क हो गये हैं.

बिहार ही नहीं बल्कि देश के दूसरे कई और राज्यों में इससे पहले भी बोरवेल में बच्चों के गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. हालांकि कई मामलों में बच्चों की जिंदगी बचा ली गई है लेकिन कुछ बच्चों को नहीं बचाया जा सका.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago