National

‘हिंदू धर्म पर हमला है ओपेनहाइमर’, इंटीमेट सीन के दौरान भगवद गीता पढ़ने पर बढ़ा विवाद

21 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर हर तरफ चर्चा है। इसे देखने वालों की तादाद बहुत बड़ी है। लेकिन इस बीच फिल्म विवादों में भी आ फंसी है। ‘सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन’ के संज्ञान में आया है कि फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ में ऐसे सीन्स हैं जो हिंदू धर्म पर तीखा हमला करते हैं। फिल्म के एक सीन में दिखाया गया है कि एक औरत एक पुरुष के साथ सेक्स करते समय जोर-जोर से भगवत गीता पढ़ती है।

भगवान श्री कृष्ण द्वारा मानव सभ्यता को एक दिव्य उपहार, भगवत गीता, हिंदू धर्म के सबसे प्रतिष्ठित ग्रंथों में से एक है। गीता अनगिनत संन्यासियों, ब्रह्मचारियों और महापुरूषों के लिए प्रेरणा रही है जो संयम का जीवन जीते हैं और निःस्वार्थ महान कार्य करते हैं। हर कोई हैरान है कि CBFC ने इस सीन के साथ फिल्म को कैसे मंजूरी दे दी।

‘जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़’

‘सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन’ ने कहा, ‘हम बहुत अजीब दुनिया में रह रहे हैं। इसलिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा तत्काल आधार पर इसकी जांच की जानी चाहिए और इसमें शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। जैसा कि हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जी ने कहा और यहां तक कि पिछले कुछ वर्षों में अदालतों ने भी देखा है, हमें जो मनोरंजन मिलता है वह जनता की सांस्कृतिक और नैतिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाता है। जनता को अपने मूल्यों पर बार-बार होने वाले हमलों से लड़ना चाहिए क्योंकि कॉन्टेंट क्रिएटर्स को क्रिएटिविटी के नाम पर ये बनाने की खुली छूट मिलती है। इसके खिलाफ आवाज उठाना होगा।’

फाउंडेशन ने की अपील

फाउंडेशन ने देश की जनता की ओर से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आग्रह किया है कि वह हिंदुओं की पूजनीय पवित्र किताब की गरिमा को बनाए रखने के लिए सब कुछ करे। इसमें शामिल लोगों को दंडित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी चीजें न हों।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यही नहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर बड़े स्तर पर बवाल मचा हुआ है। ‘परमाणु बम के जनक’ के रूप में जाने जाने वाले जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के बारे में बनी की फिल्म में, एक इंटीमेट सीन के दौरान भगवद गीता का श्लोक पढ़ा जा रहा है। ये सब देखकर कई भारतीय फिल्म प्रेमी नाराज हो गए हैं। कई लोगों ने ट्विटर पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि सेंसर बोर्ड ने इस सीन को कैसे मंजूरी दे दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

13 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

15 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

21 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

21 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

21 घंटे ago