Bihar

क्या 30 फरवरी किसी का जन्मतिथि हो सकता? हेडमास्टर ने ऐसा SLC जारी कर बढ़ाई छात्र की परेशानी

बिहार के जमुई में एक बच्चे के विद्यालय त्याग पत्र में डेट ऑफ बर्थ में एक ऐसा डेट लिखा गया है, जो कैलेंडर में होता ही नहीं। विद्यालय के हेडमास्टर ने पत्र में बच्चे का डेट ऑफ बर्थ 30 फरवरी 2009 लिखा है। हेडमास्टर की लापरवाही की वजह से छात्र की परेशानी बढ़ गई है। छात्र ने 8वीं पास किया है। 9वीं में नामांकन के लिए बच्चे और उसके परिजनों का काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पत्र 21 अप्रैल को जारी किया गया था। मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय वाजपेईडीह चकाई का है। हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगी गई है।

छात्र चकाई के असनघटिया मोहनपुर गांव निवासी राजेश यादव का पुत्र अमन कुमार है। जिसके विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र में गलती हुई है। अमन के पिता राजेश यादव ने कहा कि कई बार विद्यालय के हेडमास्टर को गलत जन्मतिथि को सुधारने की बात कही, पर उनके द्वारा सुधार नहीं किया जा रहा है। हर दिन एक नया बहाना हेडमास्टर बना रहे हैं। बच्चे का गलत डेट ऑफ बर्थ होने के कारण अगले कक्षा में एडमिशन नहीं हो पा रहा है। बसंतपुर स्कूल के हेडमास्टर ने कहा कि 30 जुलाई तक आप टीसी में सुधार करा लें, फिलहाल आधार कार्ड में अंकित तिथि पर नामांकन ले रहे। लेकिन हर हाल में 30 जुलाई तक सुधार के लिए बोला है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी मुझे भी मिली है। किसी ने व्हाट्सएप के जरिए प्रमाण पत्र मुझे भेजा था। इस मामले में विद्यालय प्रधान से स्पष्टीकरण की मांगी गई है।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह एक मानवीय भूल है

प्रधानाध्यापक प्रभु यादव ने कहा कि यह एक मानवीय भूल है। बच्चे का एडमिशन बसंतपुर स्कूल में हो गया है। उस स्कूल के प्रधानाध्यापक की जब नजर जन्मतिथि में अंकित डेट पर पड़ी तो उसे सुधार कर लाने को कहा गया। हम सुधार करने के लिए तैयार हैं, पर बच्चे और बच्चे के परिजन सुधार के लिए आए ही नहीं और वीडियो वायरल कर दिया। कल गुरुवार को शिक्षा पदाधिकारी जमुई को स्पष्टीकरण देने के लिए जमुई आ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

8 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

14 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

15 घंटे ago